OTT पर आज के समय में ऐसी कई सारी वेब सीरीज़ मौजूद है जिनके पहले सीज़न तो उतना नाम नहीं कमा पाए, लेकिन उनके दुसरे सीज़न ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। और इसमें भी कुछ थ्रिलर सीरीज़ तो ऐसी भी हैं जिनके अपकमिंग सीज़न्स का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। आज की हमारी सीरीज़ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, हालांकि इस सीरीज़ के पहले सीज़न ने हिफस के दिलो पर राज किया था आइये जानते हैं इस वेब सीरीज़ के तीनो सीज़न्स की कहानी।
आज जिस वेब सीरीज़ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह एक 6 साल पुरानी कल्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है जिसके तीनों सीज़न्स ने OTT पर धमाल मचाया हुआ है। और इतना ही नहीं इसके तीन सीज़न्स के बाद अब सिनप्रेमी इस सीरीज़ के चौथे सीज़न का भी तहे दिल से इंतज़ार क्र रहे हैं। तो अब आप भी सोचने लगे होंगे की हम कौनसी ऐसी सीरीज़ की बात कर रहे हैं, तो ज़रा दिल थाम के बैठिये और हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिये।
जिस वेब सीरीज़ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उस सीरीज़ ने एक बॉलीवुड के कलाकार का एक्टिंग में कमबैक कराया है। हालांकि उनका किरदार इस सीरीज़ में नेगेटिव रहा पर इस सीरीज़ ने हिंदी सिनेमा के उस सितारे को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाई है। तो अब तक इतने हिंट्स देने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे की हम कौनसी वेब सीरीज़ की बात कर रहे हैं, जी हाँ यहाँ बात अभिनेता बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम (Aashram) के बारे में की जा रही है।
बॉबी देओल का करियर रविवे करवाने वाली यह सीरीज़ OTT की सबसे बेहतरीन सीरीज़ में से एक मानी जाती। साल 2020 में रिलीज़ हुई इस सीरीज़ का पहला सीज़न एमएक्स प्लेयर पर आया था। आज के समय में आप इसके सारे सीज़न्स को एमएक्स प्लेयर पर बिलकुल फ्री स्ट्रीम कर सकते हैं। इस मूवी में कुल तीन सीज़न हैं जिनके कुल 33 एपिसोड्स हैं। आपके लिए आश्रम सीरीज़ के सारे सीज़न्स और एपिसोड्स की लिस्ट हम नीचे लेकर आये हैं।
हालहीं में सीरीज़ के चौथे सीज़न की शूटिंग को लेकर मेकर्स ने एक बहुत बड़ी घोषणा की है, इसका मतलब यह है की जल्द ही बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की बाकी सीज़न्स की तरह इसका चौथा सीज़न भी आप एमएक्स प्लेयर पर बिलकुल मुफ्त में स्ट्रीम कर सकेंगे। हालांकि मेकर्स ने चौथे सीज़न के रिलीज़ डेट की अभी कोई पुष्टि नहीं की है जिसका मतलब चौथा सीज़न आने में अभी काफी समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Poco M8x 5G vs OnePlus N6 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना