तीन सीज़न वाली इस थ्रिलर सीरीज़ ने 6 साल से OTT पर मचा रखा है कोहराम! चौथे सीज़न का बेसब्री से हो रहा इंतज़ार
2020 में आया था इस सीरीज़ का पहला सीज़न।
OTT की बेस्ट थ्रिलर सीरीज़ में से एक।
चौथे सीज़न के आने का दर्शकों को है बेसब्री से इंतज़ार।
OTT पर आज के समय में ऐसी कई सारी वेब सीरीज़ मौजूद है जिनके पहले सीज़न तो उतना नाम नहीं कमा पाए, लेकिन उनके दुसरे सीज़न ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। और इसमें भी कुछ थ्रिलर सीरीज़ तो ऐसी भी हैं जिनके अपकमिंग सीज़न्स का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। आज की हमारी सीरीज़ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, हालांकि इस सीरीज़ के पहले सीज़न ने हिफस के दिलो पर राज किया था आइये जानते हैं इस वेब सीरीज़ के तीनो सीज़न्स की कहानी।
Surveyआज जिस वेब सीरीज़ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह एक 6 साल पुरानी कल्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है जिसके तीनों सीज़न्स ने OTT पर धमाल मचाया हुआ है। और इतना ही नहीं इसके तीन सीज़न्स के बाद अब सिनप्रेमी इस सीरीज़ के चौथे सीज़न का भी तहे दिल से इंतज़ार क्र रहे हैं। तो अब आप भी सोचने लगे होंगे की हम कौनसी ऐसी सीरीज़ की बात कर रहे हैं, तो ज़रा दिल थाम के बैठिये और हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिये।
OTT की लोकप्रिय सीरीज़
जिस वेब सीरीज़ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उस सीरीज़ ने एक बॉलीवुड के कलाकार का एक्टिंग में कमबैक कराया है। हालांकि उनका किरदार इस सीरीज़ में नेगेटिव रहा पर इस सीरीज़ ने हिंदी सिनेमा के उस सितारे को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाई है। तो अब तक इतने हिंट्स देने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे की हम कौनसी वेब सीरीज़ की बात कर रहे हैं, जी हाँ यहाँ बात अभिनेता बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम (Aashram) के बारे में की जा रही है।
यहां देखें यह सीरीज़
बॉबी देओल का करियर रविवे करवाने वाली यह सीरीज़ OTT की सबसे बेहतरीन सीरीज़ में से एक मानी जाती। साल 2020 में रिलीज़ हुई इस सीरीज़ का पहला सीज़न एमएक्स प्लेयर पर आया था। आज के समय में आप इसके सारे सीज़न्स को एमएक्स प्लेयर पर बिलकुल फ्री स्ट्रीम कर सकते हैं। इस मूवी में कुल तीन सीज़न हैं जिनके कुल 33 एपिसोड्स हैं। आपके लिए आश्रम सीरीज़ के सारे सीज़न्स और एपिसोड्स की लिस्ट हम नीचे लेकर आये हैं।
- पहला सीजन- 2020 अगस्त (टोटल एपिसोड- 9)
- दूसरा सीजन- 2020 नवंबर (टोटल एपिसोड- 9)
- तीसरा सीजन पार्ट A- 2022 (टोटल एपिसोड- 10)
- तीसरा सीजन पार्ट B- 2025 (टोटल एपिसोड- 5)
चौथे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार
हालहीं में सीरीज़ के चौथे सीज़न की शूटिंग को लेकर मेकर्स ने एक बहुत बड़ी घोषणा की है, इसका मतलब यह है की जल्द ही बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की बाकी सीज़न्स की तरह इसका चौथा सीज़न भी आप एमएक्स प्लेयर पर बिलकुल मुफ्त में स्ट्रीम कर सकेंगे। हालांकि मेकर्स ने चौथे सीज़न के रिलीज़ डेट की अभी कोई पुष्टि नहीं की है जिसका मतलब चौथा सीज़न आने में अभी काफी समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Poco M8x 5G vs OnePlus N6 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
