हो जाइए तैयार.. बाबा निराला के संग पूरा आश्रम फिर करेगा ‘जपनाम’ देखें Aashram Season 4 की रिलीज टाइमलाइन, कास्ट, कहानी और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
अगर आप Aashram Season 4 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ OTT की दुनिया में एक ऐसा नाम बन चुकी है, जिसने भारतीय वेब जगत में धार्मिक सत्ता, अंधभक्ति और पॉलिटिक्स के काले पहलुओं को उजागर किया है।
Surveyअगस्त 2020 में जब Aashram का पहला सीज़न MX Player पर आया, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह शो इतनी गहरी छाप छोड़ देगा। बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल ने ऐसा जादू किया कि दर्शक सीज़न दर सीज़न इसके आगे के हिस्सों का इंतज़ार करते रहे। Aashram 3 Part 2 के बाद अब सबकी नज़रें टिक गई हैं इसके चौथे सीज़न पर, कुछ महीनों पहले Aashram Season 4 को लेकर एक ट्रैलर भी सामने आया था, हालांकि बाद में इसे आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 के तौर पर रिलीज कर दिया गया, अब देखना होगा कि आखिर आश्रम सीजन 4 कब आता है और किस निर्णायक मोड़ पर सभी को पहुंचाने वाला है।
आश्रम सीजन 4 कब आएगा?
अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और इनसाइडर सूत्रों के अनुसार, Aashram Season 4 को 2025 के आखिर तक या 2026 की शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है।
इस बार कहानी और गहराई में जाएगी- सत्ता के खेल, बदले की भावना और बाबा निराला की असली नियत पर से पर्दा उठाने के लिए।
Aashram 4 कहां देख सकते हैं?
पहले की तरह ही Aashram Season 4 को भी आप MX Player पर स्ट्रीम कर पाएंगे। हालांकि अब MX Player का Amazon India के साथ पार्टनरशिप है, इसलिए यह सीरीज़ Amazon MX Player सेक्शन में भी उपलब्ध रहेगी।
इसका मतलब है कि आप Aashram 4 को Amazon ऐप या वेबसाइट पर भी फ्री में देख सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे इसके पहले के सभी सीज़न देखे गए थे।

यानी सीधा जवाब यह है- Aashram 4 आप MX Player या Amazon MX Player पर देख सकते हैं।
Aashram Season 4 की कास्ट: कौन लौट रहा है और कौन नया जुड़ रहा है?
जैसे कि पिछले सीज़न में देखा गया था, बॉबी देओल एक बार फिर “बाबा निराला” के रूप में वापसी करने वाले हैं। वहीं, भोपा स्वामी (Chandan Roy Sanyal) अब गद्दी संभाल चुके हैं — और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बाबा की जगह को कितनी मजबूती से कायम रख पाते हैं।
इस बार की स्टारकास्ट कुछ इस प्रकार है
Bobby Deol आश्रम वेब सीरीज में Baba Nirala के तौर पर नजर आने वाले हैं। हालांकि, आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 के अनुसार बाबा निराला जेल जा चुके हैं। इस वेब सीरीज में Chandan Roy Sanyal को भोपा स्वामी के तौर पर देखा जा सकता है, हालांकि इस समय भी एक नए रूप यानि नए बाबा के तौर पर नजर आने वाले हैं। Aaditi Pohankar इस समय भी Pammi के तौर पर नजर आने वाली हैं, हालांकि, इन्होंने पहलवानी को छोड़ दिया है और शायद यह नए बाबा की टीम का हिस्सा होने वाली हैं।
इसके साथ साथ आश्रम वेब सीरीज में या ऐसा भी कह सकते है कि आश्रम सीजन 4 में Darshan Kumaar, Anupriya Goenka, Adhyayan Suman, Tridha Chaudhury, Vikram Kochchar, Tushar Pandey, Sachin Shroff, Anuritta Jha, Rajeev Siddhartha, Parinitaa Seth, Tanmaay Ranjan, Preeti Sood, Esha Gupta, Jahangir Khan, Kanupriya Gupta, और Navdeep Tomar जैसे कलाकार भी एक बार फिर से देखे जा सकते हैं।
आश्रम 4 कहानी में क्या हो सकता है आगे?
पिछले सीज़न में हमने देखा था कि पम्मी ने आखिरकार बाबा निराला से बदला लेकर उन्हें जेल तक पहुंचा दिया। उधर भोपा स्वामी का शुद्धिकरण होने के बाद अब वही बाबा की गद्दी पर बैठ चुके हैं। अब Aashram 4 में कहानी दो मोर्चों पर आगे बढ़ सकती है- जेल में बाबा निराला की वापसी की नई गाथा लिखी जा सकती है या फिर भोपा स्वामी और पम्मी के बीच नई राजनीतिक चालें सीजन को आगे बढ़ा सकती हैं।

यह सीज़न दिखा सकता है कि क्या बाबा निराला फिर से अपनी भक्ति के साम्राज्य पर राज करेंगे या इस बार उनके खुद के चेले ही उन्हें मात दे देंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार राजनीति और धर्म के टकराव के साथ-साथ एक नया चेहरा भी कहानी में एंट्री ले सकता है, जो बाबा के भविष्य को पूरी तरह बदल देगा।
क्यों है Aashram 4 इतना खास और लोगों को क्यों है इसका इंतज़ार?
यह प्रकाश झा के करियर का सबसे सफल वेब प्रोजेक्ट माना जा रहा है। बॉबी देओल के करियर को इस सीरीज़ ने नई दिशा दी है। कहानी भारतीय समाज में अंधभक्ति बनाम सत्य की बहस को जीवंत करती है। हर सीज़न के साथ शो की सिनेमैटिक क्वालिटी और परफॉर्मेंस और भी दमदार होती गई है। आश्रम वेब सीरीज के सभी सीजन लोग इसलिए भी ज्यादा देख रहे हैं क्योंकि कहीं न कहीं वह अपने आप को इससे जोड़ ले रहे हैं, और आश्रम 4 का इंतज़ार भी दर्शक शायद इसी कारण से कर रहे हैं।
बाबा निराला की कहानी अब अपने क्लाइमेक्स की ओर
Aashram Season 4 न सिर्फ एक सीरीज़ है, बल्कि यह भारत के उस हिस्से का आईना है जहां धर्म और सत्ता की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। इस बार की कहानी सिर्फ बदले की नहीं, बल्कि आत्मा की सच्चाई को खोजने की भी है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile