Aashram web series वाली Babita Ji की इन फिल्मों को देखकर Baba Nirala भी करने लगे ‘जपनाम’, देखें पूरी लिस्ट
अगर आपने Aashram के सारे सीजन देखे हैं, तो आपको हर किरदार याद होगा। खासकर ‘बबीता’ का किरदार, जिसे Tridha Chaudhary ने निभाया है। आश्रम की दुनिया में उनका रोल इतना दमदार था कि दर्शक उन्हें भुला ही नहीं पाए। सीजन 3 पार्ट 2 में भी वह अपनी अदाओं और शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं। ऐसा ही कुछ Aashram Season 4 में भी होने वाला है? अभी के लिए इस बार पर कोई भी क्लैरिटी नहीं आई है कि आखिर आश्रम सीजन 4 कब आने वाला है, लेकिन इतना जरुर है कि इस बार पम्मी पहलवान और बबिता जी मिलकर नए बाबा को रिझाने की कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं। हालाँकि, ऐसा भी हो सकता है कि वह बाबा निराला को बाहर निकालने के लिए कोई जुगाड़ लगा दें, इस समय कोई भी आधिकारिक जानकारी हमारे पास मौजूद नहीं है। इसके अलावा ऐसा भी नहीं है कि Tridha यानी Babita Ji केवल आश्रम वेब सीरीज में ही देखी गई हैं, इसके अलावा भी इन्हें कई फिल्मों और वेब सीरीज में देखा जा चुका है, हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिनमें आप इन्हें देख सकते हैं।
इन फिल्मों को देखकर कहीं न कहीं बाबा निराला भी जपनाम जपनाम करने लग जाने वाले हैं। आश्रम के अलावा इन सभी फिल्मों में भी त्रिधा चौधरी की बेहतरीन अदाकारी को देखा जा सकता है। अगर आप Tridha को आश्रम वेब सीरीज के बाहर देखना चाहते हैं तो लिस्ट में मौजूद सभी ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। यहाँ हम आपको उनकी 6 फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जहाँ उन्होंने गजब का भौकाल मचाया है।
The Chargesheet: Innocent or Guilty
सबसे पहले बात करें The Chargesheet: Innocent or Guilty की, जो ZEE5 पर उपलब्ध है। यह एक लीगल ड्रामा है, जो न्याय और सच्चाई के बीच छिपी जटिलताओं को सामने लाता है। इसमें हर सीन इतना रोचक है कि आप कहानी के अंत तक अपनी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे।
Bandish Bandits
इसके बाद आती है Bandish Bandits (Amazon Prime Video), जो भारतीय शास्त्रीय संगीत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक फ्यूजन सिंगर और शास्त्रीय गायिका की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार और करियर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। युवाओं के बीच यह शो काफी हिट रहा था।
Manasuku Nachindi
Manasuku Nachindi (Sun NXT) एक रोमांटिक ड्रामा है, जो रिश्तों और आत्म-खोज की जटिलताओं को खूबसूरती से दिखाता है। इसमें Tridha ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
Aashram (सभी सीजन)
फिर आती है Aashram (MX Player), जिसने Tridha को एक अलग पहचान दी। यह सीरीज भ्रष्टाचार, आस्था और सत्ता के अंधेरे पक्ष को सामने लाती है। आश्रम में उनके किरदार ने गजब का असर छोड़ा और यही वजह है कि लोग Aashram Season 4 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Khaad
इसके अलावा Khaad (Disney+ Hotstar) एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो गांव की कठिन सच्चाइयों और रिश्तों के संघर्ष को बखूबी दिखाती है। इसमें भी Tridha का काम सराहनीय है।
Khawto
आख़िर में Khawto (YouTube) का ज़िक्र ज़रूरी है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें एक लड़की रहस्यमयी गुमशुदगी का सच जानने की कोशिश करती है। तनाव और रोमांच से भरी इस फिल्म में Tridha का अलग ही अंदाज़ देखने को मिलता है।
इसके अलावा Tridha को आप अन्य बहुत सी वेब सीरीज और फिल्मों में देख सकते हैं, इन्हें आप Delhi Crime के अलावा JioHotstar की Shekhar Homes वेब सीरीज में Tridha को देखा जा सकता है।
कुल मिलाकर, Tridha Chaudhary ने वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। अगर आप उनके फैन हैं, तो इन प्रोजेक्ट्स को ज़रूर देखना चाहिए।