Aashram Season 3 Part 2 से लेकर Gynac Season 2 तक; FREE देख पाएंगे 100+ वेब सीरीज और शो, Amazon MXPlayer ने खोला 2025 के लिए अपने कॉन्टेन्ट का पिटारा, देख लो पूरी लिस्ट
Amazon MX Player ने हाल ही में अपना पहला StreamNext इवेंट आयोजित किया, जिसमें ग्लोबल मार्केटिंग के कुछ जानी मानी हस्तियां ने शिरकत की। लिस्ट में सर मार्टिन सोरेल और बेनिडिक्ट इवांस जैसे नाम भी शामिल रहे, इसके साथ साथ Entertainment जगत के कुछ जाने माने चेहरों ने भी इस ईवेंट में भाग लिया।
क्यों आयोजित किया गया ये Amazon MXPlayer Event?
असल में इस ईवेंट को इसलिए आयोजित किया गया क्योंकि कहीं न कहीं Amazon MX Player भारत में कॉन्टेन्ट की खपत के बदलते परिदृश्य पर एक नजर डलवाना चाहता था। इसके अलावा इसमें अपने आप को भी एक अलग ही प्लेटफॉर्म के तौर पर इस ईवेंट में रखा। इस ईवेंट में इतने सितारे होने से यह ईवेंट एक अलग ही ईवेंट के तौर पर नजर आया।
गिरीश प्रभु, हेड ऑफ Amazon Ads India, ने इस अवसर पर कहा, "आज का आयोजन Amazon MX Player की पहुँच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मकसद सिर्फ Amazon पर बेचने वाले ब्रांड्स ही नहीं, बल्कि सभी ब्रांड्स को भारत में 250 मिलियन से अधिक यूनिक यूजर्स तक पहुंचाना है।”
यह भी पढ़ें: BSNL के 99 रुपये के प्लान ने मचाया बवाल, Airtel और Vi के लिए खड़ी कर दी दिक्कत, ऑफर करता है अनलिमिटेड कॉलिंग
वहीं, करण बेदी, हेड ऑफ Amazon MX Player, ने कहा, "भारत में ऐसा कोई अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, जो फ्री में इतनी बड़ी लाइब्रेरी आपको ऑफर कर रहा हो।”
सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले Apps में MXPlayer का भी नाम
उन्होंने आगे खुलासा किया कि MX Player ऐप भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में से एक है, जिसे Play Store पर 1.4 बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी बताया, "Amazon MX Player, भारत में टेलीविज़न से वीडियो स्ट्रीमिंग की ओर बदलाव को तेजी से आगे बढ़ाने की अनूठी क्षमता रखता है। इसकी पहुंच भारत के कुछ प्रमुख जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बराबर है।"
2025 में रिलीज होंगे 100+ नए शोज़
इवेंट के दौरान अमोघ दुसाद, हेड ऑफ कंटेंट, ने 2025 में लॉन्च होने वाले 100 से अधिक नए शोज़ की रोमांचक लिस्ट भी जारी कर दी है। इनमें Aashram का नया सीजन, हंटर (Hunter), जमनापार (Jamnapaar), हाफ सीए (Half CA), हिप हॉप इंडिया (Hip Hop India), सिक्सर (Sixer), हूज़ योर गायनाक (Who’s your Gynac) और प्लेग्राउंड (Playground) जैसे जाने माने शो आदि के नए सीजन शामिल होंगे।
Aashram Season 3 Part 2 पर रहेगी सबकी नजर
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Aashram Season 3 Part 2 को लेकर एक Teaser भी जारी कर दिया गया है, इस टीजर में साफ देखा जा सकता है कि Pammi और Baba Nirala के बीच कुछ नया होने वाला है। अगर आप भी Baba Nirala के नए कांड को देखना चाहते हैं तो आपको कुछ समय का इंतज़ार करना होगा। जैसे ही इसे लेकर कुछ अन्य जानकारी आती है, हम आपको उसका अपडेट देने वाले हैं।