कहीं उलट न जाए बाज़ी! आश्रम सीजन 4 में क्या आने वाला है ट्विस्ट.. देखें रिलीज़ टाइमलाइन, प्लॉट, कहानी, कास्ट और आपके सवालों के जवाब
अगर आप Aashram Season 4 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। प्रकाश झा की इस दमदार वेब सीरीज ने 2020 में अपने पहले सीजन के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। हर सीजन के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और अब तक Ashram Season 3 और उसका पार्ट 2 रिलीज़ हो चुके हैं। पिछले सीजन में हमने देखा कि भोपा स्वामी का शुद्धिकरण हो चुका है और बाबा निराला के जेल जाने का सबसे बड़ा कारण भोपा स्वामी की बगावत रही है। असल में, निराला बाबा के राइट हैंड ने ही पम्मी के साथ मिलकर बाबा को अंदर करवा दिया है, इसके बाद खुद भोपा स्वामी ही निराला बाबा के आश्रम की गद्दी पर बैठ चुके हैं। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि आश्रम सीजन 4 में क्या नया धमाका होने वाला है।
Surveyआश्रम 4 को लेकर आपके सभी सवालों के जवाब!
कई बड़े सवाल भी सभी के सामने खड़े हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर आश्रम सीजन 4 कब रिलीज़ किया जाने वाला है, आश्रम सीजन 4 का स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म क्या होने वाला है? आश्रम सीजन 4 की स्टार कास्ट में कौन कौन हो सकता है, बाबा निराला क्या जेल से बाहर आ सकते हैं? क्या भोपा स्वामी अब आश्रम की गद्दी पर लम्बे समय तक विराजमान रहने वाले हैं। क्या पम्मी अब भोपा स्वामी की राइट हैंड बनने वाली है? इसके अलावा आश्रम सीजन 4 की कहानी क्या हो सकती है। क्या पिछले सीजन को ही आगे बढ़ाया जाने वाला है, या अचानक ही बाबा निराला जेल से बाहर आकर भोपा स्वामी यानी आश्रम सीजन 4 के नए बाबा का गिद्दी से उखाड़ कर फेंक देने वाले हैं। अभी के लिए कुछ सवालों के जवाब मिल चुके हैं, हालाँकि कुछ के मिलना अभी बाकी है। आइये अब जानते है कि आखिर आश्रम सीजन 4 की रिलीज़ टाइमलाइन क्या हो सकती है!
Aashram Season 4 की रिलीज़ डेट
फिलहाल Ashram Season 4 की रिलीज़ डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, चर्चा है कि यह सीजन 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में दर्शकों के सामने आ सकता है। मेकर्स की ओर से अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इससे जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की जाएगी।
Aashram 4 कहां देखा जा सकता है
पहले इस वेब सीरीज को केवल MX Player पर ही स्ट्रीम किया जाता था, लेकिन अब Amazon और MX Player की साझेदारी के बाद दर्शक इसे Amazon MX Player पर भी देख सकते हैं। यानी जब Ashram Season 4 रिलीज़ होगा, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से Amazon MX Player पर स्ट्रीम कर पाएंगे।
Aashram Season 4 की कास्ट
सीरीज में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के रोल में नज़र आएंगे। उनके साथ इस सीजन में ये कलाकार भी शामिल रहेंगे:
आदिती पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोएंका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचचर, तुषार पांडे, सचिन श्रोफ, अनुरित्ता झा, राजीव सिद्धार्थ, परिनिता सेठ, तनमय रंजन, प्रीति सूद, ईशा गुप्ता, जाहाँगीर खान, कनुप्रिया गुप्ता, नवदीप तोमर।
आश्रम 4 की कहानी में क्या होगा नया
Aashram की कहानी हमेशा से पावर, राजनीति, और आध्यात्मिकता के खेल को उजागर करती रही है। पिछले सीजन में पम्मी ने बाबा निराला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन्हें जेल तक पहुंचा दिया। वहीं, भोपा स्वामी ने चालाकी से बाबा की गद्दी पर कब्जा कर लिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बाबा निराला जेल से बाहर आकर अपनी सत्ता वापस हासिल करेंगे या भोपा स्वामी ही आश्रम की कमान संभालते रहेंगे। इसके अलावा, पम्मी का किरदार भी कहानी में नए ट्विस्ट लेकर आ सकता है। आश्रम सीजन 4 में सत्ता की होड़ और गहराएगी और दर्शकों को कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
फिलहाल, Aashram Season 4 की रिलीज़ डेट का इंतज़ार जारी है, लेकिन जोश और उत्सुकता पहले से बढ़ती जा रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि आश्रम का यह सीजन पिछले सीजन्स से ज्यादा रोमांचक होगा और बाबा निराला की कहानी को नए मुकाम तक पहुंचाएगा। अगर आप भी इस शो के फैन हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि बहुत जल्द फिर से शुरू होने वाला है सत्ता, विश्वासघात और सस्पेंस का खेल।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile