9.2 IMDb रेटिंग वाली TVF सीरीज का दूसरा सीज़न, इस दिन OTT पर देगा दस्तक, टीज़र ने मचाया हड़कंप

9.2 IMDb रेटिंग वाली TVF सीरीज का दूसरा सीज़न, इस दिन OTT पर देगा दस्तक, टीज़र ने मचाया हड़कंप

प्राइम वीडियो ने अपनी चर्चित सीरीज़ Sapne vs Everyone के दूसरे सीज़न की ग्लोबल रिलीज़ डेट 1 मई 2026 तय कर दी है। यह शो एक बार फिर दर्शकों के सामने महत्वाकांक्षा और संघर्ष की सच्चाई को नए अंदाज़ में पेश करने के लिए तैयार है, जिसने पहले सीज़न में लोगों के दिलों को गहराई से छुआ था। इस सीरीज़ को The Viral Fever (TVF) का सपोर्ट मिला है और यह कहानी दो बिल्कुल अलग दुनियाओं में सफलता हासिल करने की जद्दोजहद को दिखाती है। दूसरे सीज़न में भी वही भावनात्मक गहराई और वास्तविकता देखने को मिलेगी, जो पहले सीज़न की खासियत रही थी। पहले सीज़न को को IMDb से 9.2 की ताबड़तोड़ रेटिंग भी मिली हुई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सीरीज की स्टार कास्ट

इस शो को Ambrish Verma ने बनाया, लिखा और डायरेक्ट किया है। पहले सीज़न को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद इसका एक मजबूत फैन बेस तैयार हो गया। सीज़न 2 में मुख्य कलाकारों की वापसी हो रही है, जिसमें परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली और अम्बरीश वर्मा शामिल हैं। इनके साथ-साथ सपोर्टिंग कास्ट में अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी नजर आएंगे।

सीरीज की कहानी

कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था। इसमें परमवीर सिंह चीमा द्वारा निभाया गया किरदार प्रशांत अपने अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करता दिखेगा, जबकि अम्बरीश वर्मा का किरदार जिमी रियल एस्टेट और राजनीति की जटिल दुनिया में और गहराई तक उतरता नजर आएगा।

दोनों की यात्राएं साथ-साथ चलती हैं और यह दिखाती हैं कि सफलता की चाहत किस तरह इंसान को आगे बढ़ाती है, लेकिन साथ ही उसे मुश्किल हालातों में भी डालती है। यह सीज़न खास तौर पर इसलिए दिलचस्प है क्योंकि इसमें दो अलग-अलग रास्तों को एक ही उद्देश्य के साथ जोड़ा गया है, जो है सफलता, लेकिन उनके फैसले उन्हें अलग दिशा में ले जाते हैं। सीरीज़ का मुख्य फोकस एक बार फिर सपनों और हकीकत के बीच के टकराव पर रहेगा, जो इसकी कहानी को और मजबूत बनाता है।

कैसा होगा नया सीज़न

प्राइम वीडियो इंडिया के मनीष मेघानी ने इस बारे में कहा कि TVF के साथ उनकी साझेदारी ने हमेशा ऐसी कहानियां पेश की हैं जो जमीन से जुड़ी होती हैं और दुनिया भर के दर्शकों को जोड़ती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरा सीज़न पहले से ज्यादा इमोशनल और इंटेंस होने वाला है। वहीं, प्रोड्यूसर विजय कोशी ने कहा कि पहले सीज़न को उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला था और अब नए सीज़न में कहानी के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ किरदारों को और गहराई से दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: अक्षय तृतीया से दो दिन पहले सोने-चांदी के दामों में उछाल, जानें आजा कितने का है 24K, 22K और 18K सोना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo