Gold Silver Prices Today: अक्षय तृतीया से दो दिन पहले सोने-चांदी के दामों में उछाल, जानें आजा कितने का है 24K, 22K और 18K सोना

Gold Silver Prices Today: अक्षय तृतीया से दो दिन पहले सोने-चांदी के दामों में उछाल, जानें आजा कितने का है 24K, 22K और 18K सोना

Gold Silver Prices Today: 17 अप्रैल 2026 को भारत में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, खासकर अक्षय तृतीया के नजदीक आने के कारण बाजार में मांग बढ़ गई है। इसी वजह से कीमतों में लगातार हलचल बनी हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9% शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना घटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ 0.06% चढ़कर 1,53,239 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका था। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक इसका भाव 1,53,106 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 4,809.16 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।

24K, 22K और 18K सोने के भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,684 रुपये93,472 रुपये1,16,840 रुपये11,68,400 रुपये
22 कैरेट14,276 रुपये1,14,208 रुपये1,42,760 रुपये14,27,600 रुपये
24 कैरेट15,573 रुपये1,24,584 रुपये1,55,730 रुपये15,57,300 रुपये

बीते कल सोने का भाव

अगर पिछले दिन की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये गिरकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था, जबकि बुधवार को यह 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं वैश्विक बाजार में सोना 18.36 डॉलर यानी 0.38% की बढ़त के साथ 4,809.16 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

आज का चांदी का भाव

अब चांदी की बात करें तो इसमें भी तेजी और गिरावट का मिला-जुला असर दिख रहा है। अक्षय तृतीया के चलते मांग बढ़ने से कीमतों में मजबूती के संकेत हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1,700 रुपये बढ़कर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गई है। दूसरी ओर MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.13% गिरकर 330 रुपये की कमी के साथ 2,48,298 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जबकि पिछले दिन यह 2,48,628 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी का भाव 2,51,292 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह बढ़कर 2,55,730 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 79.61 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

बीते कल चांदी का भाव

पिछले कारोबारी दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में चांदी 1,700 रुपये की बढ़त के साथ 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जबकि इससे पहले यह 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी लगभग 1% की तेजी के साथ 79.61 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: 15000 रुपये के अंदर आने वाले 7 दमदार 5G फोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo