ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर यूं तो हर हफ्ते दर्जनों नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड की कई फिल्म्स और वेब सीरीज इस लिस्ट में आती हैं।, उन्हें में एक नया नाम भी जुड़ चुका है। असल में, इन दिनों जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर एक ऐसी ही धमाकेदार 6 एपिसोड की वेब सीरीज सुर्खियों में बनी हुई है। इसे रिलीज हुए अभी चार हफ्ते ही बीते हैं, और यह टॉप ट्रेडिंग लिस्ट में आ चुकी है। हम बात कर रहे हैं चर्चित सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की, जिसे दर्शकों द्वारा इसकी कहानी, हंसी के ठहाकों और हर मोड़ पर मिलने वाले नए ट्विस्ट के लिए काफी सराहा जा रहा है।
यह वेब सीरीज प्रीतम और पेड्रो महज 6 एपिसोड में सिमटी हुई है, लेकिन आपको अपने साथ बांधे रखती है, आप आखिर तक इस वेब सीरीज के साथ जुड़े रहते हैं। इसका सबसे बड़ा राज आखिरी एपिसोड के क्लाइमैक्स तक खुलता ही नहीं है।
इस थ्रिलर-कॉमेडी सीरीज की कहानी दो मुख्य किरदारों प्रीतम पार्कर और पेड्रो गोंसाल्वेस की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। एक साइबर क्राइम केस की जांच करते-करते ये दोनों ऐसे उलझे हुए रहस्यों के जाल में फंस जाते हैं, जहां हर एपिसोड के साथ एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आता है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पता चलता है कि जिस खतरनाक शातिर साइबर अपराधी को वे ढूंढ रहे हैं, उसका सीधा कनेक्शन प्रीतम की अपनी निजी जिंदगी से है। मेकर्स ने इसके स्क्रीनप्ले और सस्पेंस को इतनी चालाकी से तैयार किया है कि दर्शक बिना ब्रेक लिए पूरा सीजन बिंज-वॉच करने पर मजबूर हो जाते हैं।
स्टारकास्ट और परफॉर्मेंस की बात करें तो सीरीज में वीर हिरानी ने प्रीतम का और बॉलीवुड के मंजे हुए एक्टर अरशद वारसी ने पेड्रो का किरदार निभाया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग ने इस क्राइम ड्रामा में जान फूंक दी है। इनके अलावा सीरीज में मोना सिंह, राजेश शर्मा, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोहित चौहान जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को और भी ज्यादा मजबूत बना दिया है।
यही वजह है कि पॉपुलर रेटिंग प्लेटफॉर्म IMDb पर इसे 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको हंसाने के साथ-साथ आपके दिमाग की बत्ती भी जला दे, तो 6 एपिसोड की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ आपकी वॉचलिस्ट के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना