Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G इसी महीने लॉन्च किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसका मुकाबला इसी प्राइस सेगमेंट में पहले से मौजूद Realme P4R 5G और iQOO Z11x से है। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनों फोन्स के बीच सभी बड़े अंतर जान सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Vivo T5 Lite, Realme P4R और iQOO Z11x के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs iQOO Z11x

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन को IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन भी मिला है।

Vivo T5 Lite launch date display and some key specs released

iQOO Z11x में 6.76 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह फोन IP68 और IP69+ डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जो इस तुलना में सबसे मजबूत प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5 Lite 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसे 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Realme P4R 5G भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Realme P4R 5G with 8000mah battery launched under 20k in India

iQOO Z11x में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5 Lite 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4R 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है।

iQOO Z11x में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो इस तुलना में सबसे हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

iQOO Z11x

Realme P4R 5G इस तुलना में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

iQOO Z11x में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह तीनों में सबसे आगे है।

भारत में कीमत

Vivo T5 Lite 5G की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। 22 जुलाई को पहली सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Realme P4R 5G की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये है।

iQOO Z11x की कीमत भी अब बढ़ चुकी है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट जो 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब इसकी कीमत 24,999 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rates Today, 30 July 2026: लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानें आज का ताज़ा सोने-चांदी का भाव

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile