दिमाग के पुर्जे-पुर्जे हिला देंगी ये 5 फिल्में.. शुरू से एंड तक भरा है कभी न ख़त्म होने वाले सस्पेंस, 4 नंबर वाली है भयंकर साइको-थ्रिलर
कभी-कभी फिल्मों का असर सिर्फ आंखों तक नहीं रुकता, वो आपके दिमाग में उतर जाता है और सोने से पहले भी आपको उसी कहानी के बारे में सोचने पर मजबूर करता रहता है. यही तो ताकत होती है अच्छी थ्रिलर फिल्मों की, इन्हें देखने में जो मज़ा आता है, वह कहीं और कहाँ. इन फिल्मों के हर सीन में अगले सीन को लेकर बेचैनी बढ़ जाती है.
अगर आप इस सप्ताह सोफे, पॉपकॉर्न और टीवी के साथ बिताने का मन बना रहे हैं, तो क्यों न इस बार कुछ ऐसा देखें जो आपकी नब्ज़ तेज कर दे? JioHotstar पर ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें देखकर आपको ऐसा फील हो सकता है, हालाँकि, ये 5 फिल्में सच में अलग हैं। इनमें आपको मिलेगा रहस्य, अलग अलग घटनाओं का झकझोर देने वाला सिलसिला और ऐसे ट्विस्ट, जिनकी उम्मीद आप कभी इन्हें देखते हुए कर नहीं हो रहे होते हैं.
ये कहानियां सिर्फ सस्पेंस के लिए नहीं हैं, इनमें एक्टिंग का दम, डायरेक्शन का कमाल और कहानी का ऐसा ट्रीटमेंट है कि देखने के बाद भी ये आपके जहन में यह लम्बे समय तक बनी रहती हैं.
आइये अब इन फिल्मों के बारे में एक एक करके जानते हैं:
Drishyam
IMDb रेटिंग: 8.2
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
अजय देवगन इस फिल्म में एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए एक ऐसा दांव खेल देता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. कहानी में हर कदम पर नया ट्विस्ट है, इसी कारण आप इस फिल्म को देखते हुए ऐसा भी कह सकते है कि इसके दोनों भागों को देखते हुए स्क्रीन से एक पल के लिए भी हटने वाले नहीं हैं.
Aiyaary
IMDb रेटिंग: 5.3
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी एक मिलिट्री थ्रिलर में आपको इस फिल्म के माध्यम से देखने को मिल रही है. फिल्म में इंटेलिजेंस, साजिश और पर्सनल इगो के टकराने से क्या होता है, फिल्म में भली भाँती देखा जा सकता है. अगर आपको स्ट्रैटेजिक और माइंड गेम वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको जरुर देखनी चाहिए.
Rorschach
IMDb रेटिंग: 6.9
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
ममूटी की पावरफुल परफॉर्मेंस और कहानी में छुपा गहरा रहस्य, आपको एक अलग ही सफर पर ले जाएगा. एक पति पत्नी की रहस्यमयी गुमशुदगी के पीछे की असल सच्चाई जानने क्या क्या होता है. इस फिल्म में आपको वह सब देखने को मिलने वाला है. ऐसा भी कह सकते है कि कहानी में हर एक सीन में एक क्लू छिपा है, आपको इस फिल्म को भी जरुर देखना चाहिए. मैं ऐसा कह सकता हूँ अगर आप इसे देखते हैं तो आप अपनी आँख फोन या टीवी की स्क्रीन से हटा ही नहीं पाएंगे.
Ratsasan
IMDb रेटिंग: 8.3
प्लेटफॉर्म: JioHotstar, SunNXT
इस कहानी में एक पुलिस अफसर और साइको किलर के बीच का साइकोलॉजिकल खेल देखने को मिलता है. इस फिल्म का हर सीन इतना दमदार और शानदार है कि इस फिल्म को देखते समय आपकी सांसें तक थम जाएंगी. अगर आपको Drishyam जैसा सस्पेंस रास आता है तो आपको एक बार Ratsasan को जरुर देखना चाहिए.
Talvar
IMDb रेटिंग: 8.1
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
यह कहानी नोएडा डबल मर्डर केस पर बनी है, फिल्म इस असल कहानी को दो अलग अलग नजरियों से दिखाती है. इरफान खान की बेहतरीन एक्टिंग के साथ, कोर्टरूम और इन्वेस्टिगेशन ड्रामा का बेहतरीन खेल इस फिल्म में आपको देखने को मिलता है.
क्यों देखनी चाहिए ये 5 फिल्में?
- हर मूवी में नया रहस्य और गहरा सस्पेंस देखने को मिलता है.
- एक्टिंग, डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले का लेवल भी बेहद हाई है.
- हर फिल्म की कहानी आपको कई बार यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या असल में ऐसा कुछ होगा होगा, आपके दिमाग के पुर्जे हिलाने का दमखम ये कहानियाँ रखती हैं.
- अगर आपने इनमें से एक भी कहानी को एक बार देख लिया तो आप इन्हें जीवन भर के लिए नहीं भूलने वाले हैं.