हॉलीवुड के मुकाबले 100 गुना खतरनाक हैं ये 5 साउथ की थ्रिलर फिल्में, तीसरी वाली देख कांप उठेगा कलेजा
इस बात को मान लेना चाहिए कि हॉलीवुड में बनी फिल्म और वेब सीरीज एक अलग ही कलेवर के साथ आती हैं। इन्हें आपको हर सीन में रीऐलिटी नजर आ जाएगी। किसी भी सीन को देखकर आपको लगेगा कि असल में ऐसा हुआ होगा। अगर हम डायनोसोर बार बनी फिल्मों को देख लें या फिर स्पाइडर मैन पर अभी तक बनी किसी भी फिल्म के साथ साथ किसी भी सुपरहीरो पर बनी फिल्म या किसी भी अन्य फिल्म को देख लें, आपको इनके सीन में ज्यादा वास्तविकता और जीवंतता नजर आने वाली है। कुलमिलाकर यह असली ही लगते हैं। हालांकि, अगर कहानी की बात करें तो साउथ की थ्रिलर भी कुछ कम नहीं है। कहानी और सस्पेंस के मामले में साउथ की फिल्में और वेब सीरीज कहीं न कहीं हॉलिवुड से भी 100 गुना ज्यादा बेहतरीन होती हैं। आज हम आपको साउथ की कुछ सबसे बेहतरीन और दमदार थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज आदि बारे में यहाँ बताने वाले हैं, जो कहीं न कहीं आपके दिल को छू लेने के साथ साथ आपके कलेजे को भी कंपा के रख देने वाली हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अंगमाली डायरीज एक ऐसी फिल्म है, जो केरल के अंगमाली शहर की गलियों में गैंगस्टर ड्रामे का तड़का लगाती है। ये कहानी है विंसेंट पेपे (एंटनी वर्गीज) की, जो एक राइटियस गैंग का लीडर बनना चाहता है। लेकिन सामने है एक दुश्मन गैंग, जो अंगमाली की गलियों में अपना दबदबा रखता है। फिल्म में रॉ एनर्जी, देसी खाना, लोकल फेस्टिवल्स, और केरल की संस्कृति का ऐसा मिक्स है कि तुम खो जाओगे। इस फिल्म में एंटनी वर्गीज (विंसेंट पेपे), अन्ना राजन और बिन्नी रिंकी बेंजामिन भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो यह 7.9 है, इसके लव आप इस फिल्म को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: झुलसती धूप में भी पसीना नहीं आने देंगे ये 4 पोर्टेबल फैन, एक चार्ज में घंटों देते हैं चैन की ठंडक
इरुल एक डार्क सस्पेंस थ्रिलर है, जो तुम्हें रात में लाइट ऑन करके देखनी पड़ेगी। कहानी है एक कपल, एलेक्स (फहाद फासिल) और अर्चना (सौबिन शाहिर) की, जो एक सुनसान घर में फंस जाते हैं। वहां एक अजनबी के साथ रहस्यमयी घटनाएं शुरू होती हैं। लॉकडाउन में शूट हुई ये फिल्म सस्पेंस और टेंशन का ऐसा जाल बुनती है कि तुम हर सीन में नया ट्विस्ट ढूंढोगे।
फिल्म में फहाद फासिल (एलेक्स परयिल), के साथ साथ आपको सौबिन शाहिर (अर्चना पिल्लई) के अलावा दर्शन राजेंद्रन (विनोद) आदि भी देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 5.8 है इसके अलावा आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।
Lilli
लिली एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो तुम्हें अपनी सीट से हिलने नहीं देगी। कहानी है लिली की, एक प्रेग्नेंट महिला, जो तीन अनजान लोगों द्वारा किडनैप कर ली जाती है। जैसे-जैसे कहानी खुलती है, रहस्य की परतें भी उजागर होने लगती हैं, इस फिल्म में हर किरदार का अपना डार्क सीक्रेट है। ये फिल्म तुम्हारे दिमाग को हिला देगी।
फिल्म में समीक्षा किन्हे, धनेश आनंद और इसके साथ कन्नन नायर आदि देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 5.6 है। इसके अलावा आप इसे Youtube पर फ्री में देख सकते हैं।
जन गण मन एक कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर का जबरदस्त मिक्स है। ये कहानी शुरू होती है एक कॉलेज प्रोफेसर की बेरहम हत्या से, जिसके बाद स्टूडेंट्स में गुस्सा भड़कता है। एसीपी सज्जन कुमार (पृथ्वीराज सुकुमारन) इस केस को सुलझाने में जुट जाते हैं, लेकिन कहानी में सस्पेंस, पॉलिटिक्स, और सिस्टम की सच्चाई का ऐसा खेल है कि तुम हैरान रह जाओगे।
फिल्म में आपको पृथ्वीराज सुकुमारन (एसीपी सज्जन कुमार), सूरज वेंजारमूडु (अरविंद स्वामीनाथन) और ममता मोहनदास आदि सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म को IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है, इसे अगर आप देखना चाहते हैं तो यह Netflix पर देख सकते हैं।
Padavettu एक कमिंग-ऑफ-एज थ्रिलर है, जो केरल के एक गांव की कहानी है। रवी (निविन पॉली) एक ऐसा लड़का है, जो पॉलिटिकल दबाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। ये फिल्म हिम्मत, बगावत, और अपने हक की लड़ाई की कहानी है, जो तुम्हें इमोशनल कर देगी।
इस फिल्म में निविन पॉली (रवी), अदिति बालन और शम्मी थिलकन आदि देखने को मिलने वाले हैं। IMDb रेटिंग को देखते हैं तो यह 6.9 है। इसके अलावा इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।