बजट से 5 गुना कमाई करने वाली फाड़ू क्राइम थ्रिलर, हर मोड़ पर आता है नया ट्विस्ट, OTT पर मचा रखा है बवाल!

सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्में हमेशा से ज्यादातर दर्शकों की पहली पसंद रही हैं। इस जॉनर की फिल्मों को लेकर दर्शकों में खास आकर्षण रहता है और वो इन्हें मिस नहीं करते। OTT प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद इस तरह की फिल्मों की लोकप्रियता में और भी इज़ाफा हुआ है। अब फिल्म मेकर्स लगातार सस्पेंस से भरपूर कहानियों को पर्दे पर उतार रहे हैं, फिर चाहे वो हिंदी सिनेमा हो या साउथ इंडस्ट्री। अब, इसी साल रिलीज़ हुई एक मलयालम फिल्म ने इस कैटेगरी में नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है।

इस फिल्म का नाम है ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’, जिसमें थ्रिल और ट्विस्ट इतने गहरे हैं कि दर्शकों की रूह तक कांप जाए।

फिल्म से जुड़ी खास डिटेल्स

इस फिल्म में कुंचाको बोबन, विशाक नायर, प्रियामणि और मीनाक्षी अनुप जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशक जिथु अशरफ ने कहानी को बहुत संतुलित, नियंत्रित और कुशल तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया है। यह फिल्म 20 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

मार्टिन फ्रक्कट फिल्म्स के बैनर के तहत बनी इस थ्रिलर का बजट लगभग 10 से 13 करोड़ रुपये था। लेकिन इसकी कमाई ने सभी को चौंका दिया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई की और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

फिल्म की कहानी क्या है?

इस फिल्म की कहानी हरीशंकर नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कुछ गलतियों की वजह से DSP से डिमोट कर सर्कल इंस्पेक्टर बना दिया जाता है। उसे एक थाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जहां उसे नकली गहनों के एक मामूली केस की जांच करनी होती है।

शुरुआत में यह मामला बहुत सरल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वह इसकी गहराई में जाता है, उसके सामने एक बड़ा क्राइम सिंडिकेट माफिया उभरकर आता है। इसी दौरान, हरीशंकर के दर्दनाक अतीत की कुछ परतें भी खुलने लगती हैं जो केस से जुड़ी होती हैं। यह कहानी एक मामूली चोरी से शुरू होकर एक बड़े अपराध का खुलासा करती है।

OTT पर भी मचा रही बवाल

करीब 2 घंटे 14 मिनट की इस फिल्म में रोमांच बना रहता है। कहानी का स्क्रीनप्ले इतनी कुशलता से बुना गया है कि दर्शकों को एक भी पल उबाऊ नहीं लगता। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद यह फिल्म 20 मार्च, 2025 को Netflix पर रिलीज़ हुई और वहां भी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। इसे 7.5 की IMDb रेटिंग मिली है।

अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ को जरूर अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles