OTT पर आते ही मचाया हड़कंप, बन गई नंबर 1 ट्रेंडिंग, इस ओटीटी पर देखें 2025 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म

आज हम आपको 2025 की सबसे बड़ी थ्रिलर फिल्मों में से एक के बारे में बता रहे हैं जिसने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद शानदार परफॉर्मेंस दी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त धमाल मचा रही है। OTT पर आते ही यह फिल्म तुरंत टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में शुमार हो गई और इस वक्त देशभर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं ‘रेड 2’ की जिसमें अजय देवगन ने एक सख्त और ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है। उनके साथ रितेश देशमुख ने मुख्य खलनायक ‘दादाभाई’ का रोल निभाया है। वाणी कपूर, अमित सियाल, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और कई अन्य कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कहानी क्या है?

यह कहानी अमय पटनायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करता। कहानी की शुरुआत एक इनकम टैक्स रेड से होती है, जिसके बाद अमय पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगता है और उसका ट्रांसफर कर दिया जाता है। उसका ट्रांसफर एक ऐसे शहर में होता है, जहां कैबिनेट मंत्री मनोहर ढांकर उर्फ दादाभाई का दबदबा है। अमय को शक होता है कि दादाभाई की साफ-सुथरी छवि के पीछे कुछ बड़ा राज छिपा है।

इसके बाद अमय सबूत इकट्ठा करने लगता है और दादाभाई के ठिकानों पर रेड करता है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगता। फिर शुरू होता है असली दिमागी खेल, जिसमें क्लाइमैक्स तक एक ऐसा राज खुलता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री

‘रेड 2’ की स्ट्रीमिंग 26 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई और कुछ ही घंटों में यह टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

IMDb रेटिंग

IMDb पर ‘रेड 2’ को 10 में से 7 रेटिंग मिली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 2025 की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है। अगर आप इसे थिएटर में मिस कर चुके हैं, तो अब आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे इस दमदार थ्रिलर का मजा ले सकते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles