2018 में आई 8 एपिसोड की वो क्राइम थ्रिलर, आज भी है ‘मस्ट-वॉच’, आर. माधवन लीड रोल में, IMDb पर मिली 8.2 रेटिंग
कई फिल्में और वेब सीरीज ऐसी होती हैं जिनकी रिलीज़ को सालों बीत जाने के बाद भी उनका असर कम नहीं होता। उनकी कहानी, सस्पेंस और दमदार किरदार दर्शकों के ज़हन में लंबे समय तक बने रहते हैं। आज हम ऐसी ही एक भारतीय साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बेहतरीन कंटेंट में गिना जाता है।
Surveyयह 8 एपिसोड की सीरीज करीब 8 साल पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी, लेकिन आज भी इसे “मस्ट वॉच” की लिस्ट में रखा जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर यहां किस शो की चर्चा हो रही है, तो आइए विस्तार से जानते हैं।
क्या है सीरीज की कहानी
कहानी मुख्य रूप से तीन प्रमुख किरदारों – एक लाचार पिता, उसका गंभीर रूप से बीमार बेटा और एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसरपर आधारित है। शुरुआत में सब कुछ एक सामान्य और खुशहाल परिवार जैसा दिखाई देता है, लेकिन कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह बदल जाते हैं।
पिता को पता चलता है कि उसके बेटे की हालत बेहद नाज़ुक है और उसे बचाने के लिए फेफड़े (लंग) का डोनर चाहिए। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए वह हर संभव कोशिश करता है और ऑर्गन डोनर की तलाश में भटकता रहता है। जब उसे कोई रास्ता नजर नहीं आता, तो वह एक खतरनाक कदम उठाता है। वह उन लोगों को निशाना बनाना शुरू कर देता है जिन्होंने ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया हुआ है। यहीं से कहानी एक रोमांचक मोड़ लेती है और पुलिस अधिकारी के साथ उसका टकराव शुरू होता है।
कौन सी है ये वेब सीरीज
यह चर्चित सीरीज और कोई नहीं बल्कि आर माधवन और अमित साध की मुख्य भूमिका वाली “ब्रीथ” (Breathe Season 1) है। ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज में इसका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इसने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।
IMDb रेटिंग और कहां देखें
अब तक “ब्रीथ” के तीन सीजन रिलीज़ हो चुके हैं और तीनों ही सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छी सफलता मिली है। अगर आपने अब तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो यह ज़रूर आपकी वॉचलिस्ट में शामिल होने लायक है। IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग इस बात का सबूत है कि दर्शकों ने इसे कितना पसंद किया। यह साल 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।
यह भी पढ़ें; iPhone 18 Pro की कीमत को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, जानें पिछले मॉडल के मुकाबले कैसा होगा नया आईफोन
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile