महा सस्पेंस से भरी है ये 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, हर नए सीन के साथ आता है नया ट्विस्ट, है मिस्ट्री थ्रिलर का ओवरडॉज

महा सस्पेंस से भरी है ये 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, हर नए सीन के साथ आता है नया ट्विस्ट, है मिस्ट्री थ्रिलर का ओवरडॉज

अगर आप सस्पेंस और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। आजकल दर्शकों को सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना बेहद पसंद है। खासतौर पर जब फिल्मों में क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर का तड़का हो, तो वह दर्शकों को शुरुआत से अंत तक अपनी सीट से हिलने नहीं देती।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज हम आपको एक ऐसी साउथ इंडियन फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी इतनी दमदार है कि इसे देखते हुए आपके दिमाग के सारे कैलकुलेशन फेल हो जाएंगे। यह फिल्म 2 घंटे 33 मिनट की है और यह आपको शुरुआत से अंत तक अपने साथ बांधे रखेगी। आइए जानते हैं, इस शानदार फिल्म के बारे में पूरी डिटेल।

मिस्ट्री थ्रिलर का मास्टरपीस है कूमन (Kooman)

यह कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह पुलिस ऑफिसर न सिर्फ अपने स्टाफ बल्कि अपने गांव के लोगों के बीच भी नापसंद किया जाता है। कोई उसका सम्मान नहीं करता, बल्कि समय-समय पर उसका अपमान करता है। अपमान का बदला लेने के लिए वह एक ऐसा प्लान बनाता है जो पूरे गांव को हिला देता है। कहानी में अचानक आने वाला रहस्यमयी ट्विस्ट इसे और भी दिलचस्प बना देता है और दर्शक आखिरी पल तक सोचते रह जाते हैं कि आखिर आगे क्या होने वाला है।

शानदार निर्देशन और दमदार एक्टिंग

इस फिल्म का निर्देशन Jeethu Joseph ने किया है, जो Drishyam जैसी बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। Kooman में Asif Ali ने लीड रोल निभाया है और उनके साथ Hannah Reji Koshy, Jaffer Idukki, और Meghnathan जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सभी एक्टर्स की परफॉर्मेंस इस फिल्म को और मजबूत बनाती है और कहानी को यथार्थ से जोड़ती है।

बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी है बवाल

यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और आते ही इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। सिर्फ 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। इस सफलता के बाद इसे OTT पर रिलीज़ किया गया, जहां इसे और भी ज्यादा लोकप्रियता मिली।

IMDb रेटिंग और अन्य डिटेल्स

Kooman को IMDb पर 7.3/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है, जो यह साबित करती है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच कितनी पसंद की गई। अगर आप इस फिल्म को देखते हैं तो जाहिर तौर पर आप इसके सस्पेंस, ड्रामा और क्राइम के दमदार कॉम्बिनेशन को लम्बे समय के लिए याद रखने वाले हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आप Drishyam या महाराजा जैसी फिल्मों को सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर मानते आये हैं तो इस फिल्म को देखकर आपका यह भ्रम टूट जाने वाला है।

कहां देखें Kooman?

अगर आप Kooman को देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। इस प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म एचडी क्वालिटी में आसानी से देखी जा सकती है। अगर आप थ्रिलर और मिस्ट्री जॉनर के फैन हैं, तो यह फिल्म आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगी। Kooman आपको एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट अनुभव देगी और अंत तक आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।

यह भी पढ़ें: सस्पेंस की बेताज बादशाह है ये वाली फिल्म.. देखते ही दिमाग से निकल भाग जायेगी Drishyam की कहानी, Maharaja की हो जाएगी बत्ती गुल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo