आत्मा को झिंझोड़ देगी ये साउथ की फिल्म.. 2 घंटे 32 मिनट तक स्क्रीन से नहीं हटेंगी आँखें, क्लाइमैक्स के 15 मिनट कभी नहीं भूल पाएंगे

आत्मा को झिंझोड़ देगी ये साउथ की फिल्म.. 2 घंटे 32 मिनट तक स्क्रीन से नहीं हटेंगी आँखें, क्लाइमैक्स के 15 मिनट कभी नहीं भूल पाएंगे

पिछले कुछ समय से कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार बढ़ रहा है। जॉली एलएलबी 3 की रिलीज़ के बाद तो इस जॉनर में लोगों की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ी है। हालांकि, इसके पहले भी कई फिल्म इस जॉनर में आ चुकी हैं जो आप शायद देख भी चुके होंगे, मुझे साउथ की एक जानी मानी फिल्म की याद यहाँ आ जाती है, जिसे हम Jai Bhim के तौर पर जानते हैं। हालांकि, इसके अलावा पिंक, मुल्क, क्रिमिनल जस्टिस या द ट्रायल जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म और शोज़ ने भारतीय ऑडियंस को कोर्टरूम के अंदर की चीजों को बारीकी से दिखाते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, आज हम इनमें से किसी भी फिल्म या वेब सीरीज के बारे में चर्चा नहीं करने वाले हैं, हम आपको जिस साउथ फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वह इन सब से 100 गुणा ज्यादा इन्टेन्स है और ऐसा भी कह सकते है कि बाकी सभी फिल्मों की बाप है, जिनका भी जिक्र हमने पीछे किया है, यह कहानी जाहीर तौर पर आपक आत्मा को झिंझोड़ कर रख देने वाली है। इस फिल्म को हम साउथ की फिल्म Neru के तौर पर जानते हैं, इसमें आपको साउथ की जाने माने एक्टर मोहन लाल भी देखने को मिलने वाले हैं।

इंसाफ और सच की लड़ाई पर केंद्रित है Neru फिल्म की कहानी

यह फिल्म पूरी तरह न्याय की तलाश और सच की जीत पर आधारित है। कहानी इतनी गहरी और प्रभावशाली है कि इसे देखकर आपको मुल्क या पिंक जैसी फिल्मों की याद तक नहीं आएगी। कहानी में एक ऐसा भावनात्मक जुड़ाव है जो दर्शक को लगातार सोचने पर मजबूर करता है, और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।

मोहनलाल का यादगार किरदार

जैसे कि मैंने आपको बताया है कि यह फिल्म Neru है, इसे 2023 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने एक वकील विजयमोहन की भूमिका निभाई है, जो न सिर्फ अपने क्लाइंट के लिए, बल्कि इंसाफ के लिए खड़े होते हैं।

अंधी लड़की की जंग में कौन जीतेगा

फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन मूर्तिकार सारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ एक गंभीर अपराध होता है। समाज और परिवार से केस वापस लेने का दबाव, धमकियाँ, और डर, सब कुछ सारा को तोड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन तभी उसकी ज़िंदगी में आते हैं वकील विजयमोहन, जो उसके लिए आखिरी उम्मीद बन जाते हैं।

सारा का किरदार अनस्वरा राजन ने निभाया है, जो अपनी मासूमियत और हिम्मत से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। वहीं, प्रियामणि भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं और अपने दमदार अभिनय से कहानी को और गहराई देती हैं।

कहां देखें Neru Film और क्या है IMDb रेटिंग?

2 घंटे 32 मिनट लंबी यह फिल्म JioHostar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से काफी सराहना भी हुई है। IMDb पर 7.5 की रेटिंग के साथ यह फिल्म हाल के समय की सबसे प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में गिनी जा रही है।

यह भी पढ़ें: रेटिंग में पंचायत के ‘बनराकस’ ‘बिनोद’ को दे दे मात.. इतनी जोरदार वेब सीरीज के हँसते हँसते फूल जाएगी सांस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo