2 घंटे 31 मिनट की फिल्म, हर 20 मिनट आता है नया ट्विस्ट, क्लाइमैक्स झिंझोड़ देगा, इस ओटीटी पर फ्री में देखें

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 1 मई को रिलीज हुई एक नई रोमांस ड्रामा फिल्म इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का नया विषय बनी हुई है। IMDb पर इस फिल्म को 8.6 की जबरदस्त रेटिंग मिली है। क्लाइमैक्स इतना इमोशनल कर देने वाला है कि दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। मालनाड क्षेत्र की पारंपरिक मछली पकड़ने की परंपरा और सामाजिक भेदभाव को केंद्र में रखकर बनी यह कहानी दर्शकों को अंदर तक झिंझोड़ देती है।

फिल्म की कहानी क्या है?

इस फिल्म का निर्देशन राजगुरु ने किया है। इसमें मुख्य किरदार नागा (गौरीशंकर) एक युवा तस्कर है, जो अपनी मां के साथ पुश्तैनी ज़मीन के अधिकार के लिए संघर्ष करता है। वहीं, उसकी प्रेमिका मीना (बिंदु शिवराम) से जुड़ी कहानी में भावनाओं और सामाजिक रुकावटों की गहराई देखने को मिलती है। जब मीना आठ महीने बाद गर्भवती होकर गांव लौटती है, तो पूरे गांव की व्यवस्था डगमगा जाती है और कई रहस्य सामने आते हैं।

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म

इसमें हर कुछ मिनटों में नया ट्विस्ट आता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। खासकर मीना की रहस्यमय गैरमौजूदगी और उसकी वापसी की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। फिल्म दलित समुदाय पर होने वाले अत्याचार और पितृसत्तात्मक समाज की हकीकत को बिना लाग-लपेट के दिखाती है। जंगल, नदी और गांव की पृष्ठभूमि को सिनेमैटिक तरीके से दिखाया गया है, जो कहानी की संवेदनशीलता को और उभारता है।

जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वह है ‘केरेबेटे’। इस साउथ फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया और सराहा है। यह फिल्म, प्यार, जातिवाद और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों को दिखाती है। इसमें आपको गौरी शंकर, बिंदु शिवराम, गोपालकृष्ण देशपांडे, हरिणी श्रीकांत, राकेश पुजारी, वर्धन तीर्थहल्ली और अन्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकार देखने को मिलेंगे।

कहां देखें

अच्छी बाद यह है कि 'केरेबेटे' को ओटीटी पर एकदम मुफ़्त में और हिन्दी भाषा में देखा जा सकता है। हालांकि, सबसे पहले यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर 99 रुपए के रेंट पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब यह JioHotstar पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है। इसका रनटाइम 2 घंटे 31 मिनट है। अगर आप सामाजिक मुद्दों पर बनी कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं, तो 'केरेबेटे' आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles