गजब की है ये 1 घंटा 31 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर.. चंद मिनट में बदल जाती है पूरी कहानी, शॉक में डालने वाला है क्लाइमेक्स
भारतीय सिनेमा की रहस्य और क्राइम थ्रिलर फिल्मों में हाल ही में जुड़ा है एक नया नाम ब्लाइंड स्पॉट (Blind Spot)। निर्देशक राकेश वर्मा की इस तेलुगू फिल्म ने अपने गहरे रहस्य, डार्क फैमिली ड्रामा और चौंका देने वाले क्लाइमेक्स के दम पर दर्शकों और समीक्षकों दोनों के बीच खास पहचान बनाई है। खास बात यह है कि अब यह फिल्म हिंदी डब के साथ Amazon Prime Video पर भी स्ट्रीम हो रही है, जिससे साउथ इंडियन सिनेमा के शौकीनों को इसे देखने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।
Surveyरन टाइम, भाषा और रिलीज़ डिटेल्स
फिल्म का रन टाइम है 91 मिनट (1 घंटा 31 मिनट) और इसका अनुमानित बजट करीब 5 करोड़ रुपये है। ओरिजिनली तेलुगू भाषा में बनी यह फिल्म Mango Mass Media द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इसका भारत में रिलीज़ डेट 9 मई 2025 था।
कहानी और प्लॉट
ब्लाइंड स्पॉट की शुरुआत होती है 24 वर्षीय दिव्या की रहस्यमयी मौत से। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया जाता है, लेकिन जैसे ही जांच अधिकारी विक्रम (नवीन चंद्रा) केस की तह तक जाते हैं, राज़ खुलता है कि यह एक हत्या थी। सच्चाई तक पहुँचने के लिए विक्रम को दिव्या के पति, सौतेले बच्चे, घर की नौकरानी और परिवार के हर सदस्य की जिंदगी के छिपे पहलुओं की पड़ताल करनी होती है। हर किसी पर शक है, और हर कोई झूठ व रहस्य में लिपटा है।
निर्देशक ने फिल्म में क्लासिक मर्डर मिस्ट्री स्टाइल अपनाया है, जहां हर मोड़ पर दर्शक खुद अनुमान लगाते रहते हैं कि असली कातिल कौन है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे परिवार के गहरे राज़, धोखा और लालच सामने आते जाते हैं। और अंत में आने वाला शॉकिंग क्लाइमेक्स दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखता है।
यह भी पढ़ें: Vivo V60e भारत में 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी
कास्ट और परफॉर्मेंस
फिल्म में नवीन चंद्रा, राशी सिंह, अली रेजा, रवि वर्मा, गायत्री भार्गवी, किशोर कुमार पोलिमेरा, हरिका पेडाडा, हर्ष रोशन, सिद्धार्थ गोल्लापुडी, गुरुराज मानेपल्ली और मास्टर अभिषिक्त जैसे कलाकार नज़र आते हैं। हर एक किरदार कहानी में गहराई जोड़ता है और दर्शकों को संदेह में डालता है।
टेक्निकल और क्रिएटिव डिटेल्स
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी (Darshan M. Ambat) और बैकग्राउंड म्यूजिक (Sri Ram Maddury) कहानी को और ज्यादा इंटेंस बनाते हैं। कैमरे का डार्क ट्रीटमेंट और लोकेशन्स फिल्म को एक इंटेंस और एंगेजिंग थ्रिलर वाइब देते हैं।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
अगर आप थिएटर में इसे मिस कर गए हैं, तो चिंता की बात नहीं। ‘ब्लाइंड स्पॉट’ हिंदी डब के साथ Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अब आप घर बैठे इस सस्पेंस भरे सफर का हिस्सा बन सकते हैं।
कुल मिलाकर, ‘ब्लाइंड स्पॉट’ एक शानदार क्राइम थ्रिलर है जिसमें फैमिली ड्रामा, रहस्य, ट्विस्ट्स और डार्क सीक्रेट्स भरे हुए हैं। अगर आपको सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile