1 घंटा 29 मिनट की मर्डर मिस्ट्री, क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे सन्न, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, इस ओटीटी पर हिंदी में मौजूद

1 घंटा 29 मिनट की मर्डर मिस्ट्री, क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे सन्न, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, इस ओटीटी पर हिंदी में मौजूद

साल 2025 में रिलीज़ हुई एक तेलुगु क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। केवल 40 मिनट बाद ही कहानी एक अप्रत्याशित दिशा में मोड़ लेती है और असली रहस्य तब शुरू होता है। क्लाइमैक्स इतना चौंकाने वाला है कि दर्शक सन्न रह जाते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म के मुख्य किरदार में हैं नवीन चंद्रा, जिनकी एक्टिंग सस्पेंस को और भी गहरा बना देती है। उनके साथ राशि सिंह, अली राजा, रवि वर्मा, गायत्री भार्गव, हर्ष रोशन और अन्य कलाकार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जो अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यहां हम साउथ फिल्म ‘ब्लाइंड स्पॉट’ की बात कर रहे हैं।

कहानी की बात करें तो…

‘ब्लाइंड स्पॉट’ एक शादी-शुदा महिला की मौत के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत एक शादीशुदा जोड़े से होती है, जिनके रिश्ते में खटास है। एक रात दोनों में जबरदस्त बहस होती है, जिसके बाद पति काम के सिलसिले में दूसरे शहर के लिए निकल पड़ता है।

इसी दौरान पत्नी की लाश घर में फांसी पर झूलती हुई मिलती है। नौकरानी पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी देती है। विक्रम नाम के पुलिस अफसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं और बिना देर किए घोषणा कर देते हैं कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

यह भी पढ़ें: एक बार की AC सर्विस नहीं चलती पूरे सीजन, एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा, नज़र अंदाज़ किया तो…

40 मिनट में शुरू होता है असली खेल

चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म की शुरुआत के केवल 40 मिनट बाद ही विक्रम को कातिल का सुराग मिल जाता है। इस पॉइंट पर लगता है कि कहानी खत्म हो गई है, लेकिन यहीं से असली सस्पेंस की शुरुआत होती है, और रहस्य अगले स्तर पर पहुंच जाता है।

क्लाइमैक्स में दिमाग हिला देने वाला खुलासा

1 घंटा 29 मिनट की इस फिल्म में पहले मिनट से ही रहस्य बना रहता है। कातिल की पहचान का अंदाज़ा लगाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन जब अंत में सच्चाई सामने आती है, तो वह पूरी तरह चौंका देती है।

ओटीटी पर मचा रही है धमाल

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई यह फिल्म बेहद तेजी से दर्शकों की पसंद बन गई है। यह फिल्म फिलहाल भारत में पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है और कुछ ही समय में ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है।

तेलुगु में बनी इस मर्डर मिस्ट्री को हिंदी डब में भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे नॉन-तेलुगु दर्शक भी इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसकी ट्विस्ट और टर्न्स से भरी कहानी और शॉकिंग एंडिंग इसे 2025 की सबसे बेहतरीन ओटीटी फिल्मों में से एक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: Jio का डबल धमाल: Netflix और JioHotstar दोनों फ्री, डेटा और कॉलिंग भी अनलिमिटेड! कीमत देखें

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo