Digit.in

पोर्ट्रोनिक्स ने लॉन्च किया वायरलेस कराओके माइक वाला "डैश" ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत

Highlights

पोर्ट्रोनिक्स ने "डैश स्पीकर" के लॉन्च के साथ अपने ब्लूटूथ स्पीकर रेंज में एक और रोमांचक तथा मूल्यवान विस्तार किया है

"डैश स्पीकर" की खासियत यह है कि यह USB और 3.5 mm औक्स कनेक्टिविटी के साथ बखूबी काम करता है

डैश स्पीकर के साथ एक वायरलेस कराओके माइक आता है, जिसमें बिल्ट इन ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर है

पोर्ट्रोनिक्स ने लॉन्च किया वायरलेस कराओके माइक वाला "डैश" ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत

पोर्ट्रोनिक्स ने "डैश स्पीकर" के लॉन्च के साथ अपने ब्लूटूथ स्पीकर रेंज में एक और रोमांचक तथा मूल्यवान विस्तार किया है। "डैश स्पीकर" की खासियत यह है कि यह USB और 3.5 mm औक्स कनेक्टिविटी के साथ बखूबी काम करता है। और तो और डैश स्पीकर के साथ एक वायरलेस कराओके माइक आता है, जिसमें बिल्ट इन ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर है। यह भी पढ़ें: BSNL ने लगाई सभी प्रीपेड ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक, इस बड़े फैसले से Airtel-Jio और Vodafone की हो जाएगी मौज

पोर्ट्रोनिक्स, भारत की अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कम्पनी है, जो प्रीमियम और उन्नत ऑडियो उत्पादों को बाजार में लाने के लिए कमिटेड है। ये उत्पाद हर अवसर में अच्छी तरह से फिट हो जाता हैं और पार्टीज़ को यादगार पलों में बदल देता है। यह भी पढ़ें: व्यू वंस से लेकर लाइव लोकेशन तक के ये फीचर Whatsapp को आपके लिए बना देते हैं और भी खास

संगीत प्रेमियों और गायकों के लिए डैश एक आदर्श साथी हो सकता है। 'पोर्ट्रोनिक्स डैश' ब्लूटूथ स्पीकर के साथ संगीत की लय कभी धीमी नहीं होगी क्योंकि यह शक्तिशाली 4400 mAh लिथियम बैटरी के साथ  5-6 घंटे तक का प्ले-टाइम प्रदान करता है। तो अब , इस डायनेमिक, वर्सेटाइल और 40W पावरफुल ब्लूटूथ स्पीकर के साथ घर पर लाइव म्यूजिक सेशन और डांस पार्टी का लुफ्त उठाए। यह भी पढ़ें: Vi का सबसे बड़ा कारनामा! देखें क्या Vodafone-Idea (Vi) की आंधी में बह जायेंगे Airtel-Jio 

फीचर्स और यूएसपी:

  • सुपीरियर साउंड क्वालिटी: भारी बास और 40W साउंड आउटपुट के साथ, डैश पोर्टेबल स्पीकर आपको उम्मीद से कहीं अधिक मधुर और स्पष्ट म्यूजिक एक्सपीरियंस देगा।
  • टीडब्ल्यू इनेबल्ड: बेहतर साउंड आउटपुट के लिए दो डैश स्पीकर को एक साथ जोड़कर अपने संगीत सुनने के अनुभव को विस्तार दे सकते हैं। यह ट्रू वायरलेस स्टीरियो फीचर से लैस है।
  • वायरलेस कराओके माइक: यदि आप या आपके सर्कल में कोई व्यक्ति जैमिंग सेशन करने का शौक रखता है, तो यह स्पीकर आपकी गैदरिंग को अधिक मनोरंजक और यादगार बना सकता है। 
  • डिजिटल डिस्प्ले: इसमें यूजर फ्रेंडली डिजिटल डिस्प्ले है जो प्राडक्ट में आकर्षण जोड़ता है; आप स्क्रीन पर चयनित विकल्पों को आसानी से देख सकते हैं।
  • एक्सेप्शनल बैटरी लाइफ: डैश पोर्टेबल स्पीकर सामान्य आवाज में 5-6 घंटे तक के प्लेटाइम देता है। इसमें एक शक्तिशाली 4400 mAh लिथियम-आयन बैटरी है जो आपकी संगीत संबंधी जरूरतों को पूरा करने के काबिल है।
  • सीमलेस स्ट्रीमिंग अनुभव: यह नवीनतम ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी 5.0 से लैस है जो आपको हर बार अपनी पसंदीदा स्ट्रीम, डिवाइस और सेवाओं तक त्वरित, विश्वसनीय पहुंच प्रदान करता है।
  • अपने पसंदीदा एफएम में ट्यून इन करें: डैश स्पीकर में एक इनबिल्ट रेडियो एफएम कनेक्टिविटी है जो आपको अपने पसंदीदा एफएम चैनलों को ट्यून करने और सुनने की अनुमति देता है।
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड: इस पोर्टेबल स्पीकर के साथ, आप केवल ब्लूटूथ मोड के माध्यम से संगीत सुनने तक ही सीमित नहीं हैं। यह यूएसबी और 3.5 एमएम औक्स कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

कीमत और उपलब्धता:

पोर्ट्रोनिक्स डैश बाजार में 3 आकर्षक रंगों ब्लैक, ग्रे और ब्लू में 7,499 रुपये की सर्वोत्तम कीमत पर उपलब्ध है। उत्पाद 12 महीने की वारंटी के साथ आता है और इसे सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्से से खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें: क्या ढूंढ रहे हैं एक बढ़िया Gaming Laptop? ज़रूर देखें Flipkart पर ये बेस्ट डील्स

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles