बेस्ट डील: फ्लिपकार्ट पर चल रही दिवाली सेल खत्म होने के बाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, असल में Flipkart पर इस समय भी आपको दिवाली सेल जैसे ही डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। यह किसी भी ग्राहक के लिए एक अच्छी और खास बात है क्योंकि उन्हें बिना किसी फेस्टिव सीजन के भी अच्छे और शानदार ऑफर मिल रहे हैं। दिवाली सेल खत्म होने के कुछ दिन बाद तक आज भी आपको कई डिवाइस और प्रोडक्टस पर धमाका डील और डिस्काउंट के साथ जगब के ऑफर दिए जा रहे हैं, ऐसा ही कुछ Flipkart Sale में 400W Dolby Soundbar पर भी देखने को मिल रहा है। असल में आपको इस समय flipkart पर साउन्डबार आदि गजब की डील में मिल रहे हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Flipkart Sale में इस समय ऑफर के तहत आप 400W डॉल्बी साउंडबार को भारी डिस्काउंट के साथ सिर्फ 9,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह डील ऐसी डील है जो आपके घर को थियेटर जैसा फ़ील देने के लिए बेहतरीन है। यह साउंडबार एक प्रसिद्ध ब्रांड का लेटेस्ट साउंडबार है और इसमें शानदार साउंड के लिए 5.1 चैनल सेटअप है।
भारत में प्रसिद्ध ऑडियो प्रोडक्ट्स ब्रांड ज़ेब्रोनिक्स ने हाल ही में अपना नया 5.1 चैनल साउंडबार Juke Bar 9530WS Pro Dolby 5.1 लॉन्च किया है। इसके लॉन्च के कुछ समय के बाद आप इसे Flipkart से इस साउन्डबार को 59% के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, इस साउंडबार पर IDFC FIRST क्रेडिट कार्ड EMI ऑफ़र के तौर पर ₹1,500 की छूट भी दी जा रही है। इन सभी छूट और डिस्काउंट के बाद आप इस साउन्ड बार को केवल और केवल ₹9,499 की मामूली कीमत में अपने घर ले सकते हैं और अपने घर को एक नए फ़ील के साथ थियेटर बना सकते हैं।
400W डॉल्बी साउंडबार: फीचर्स और अन्य डिटेल्स
ज़ेब्रोनिक्स का यह नया साउंडबार तीन स्पीकर वाली बार, दो सैटेलाइट स्पीकर और 160W पावरफुल BASS साउंड देने वाले सबवूफर के साथ आता है। कुल मिलाकर यह साउंडबार 400W साउंड आउटपुट प्रदान करता है। इस साउंडबार में 5.1 चैनल है, जिससे आपको बेहतरीन सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है।
इतना ही नहीं, इस साउंडबार में Dolby Audio साउंड टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो एक शानदार मूवी एक्सपीरियंस देने का काम करती है। इसे आप अपने स्मार्ट टीवी के साथ इस्तेमाल करके अपने घर को नए लुक के साथ साथ एक नया ही अनुभव भी दे सकते हैं। ऐसा भी कह सकते है कि यह आपके स्मार्ट टीवी के लिए एक परफेक्ट पार्टनर है। यह साउंडबार HDMI Arc, USB, AUX, Bluetooth और Optical Port जैसी मल्टी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है। अब इन सब फीचर के होने के बाद अगर यह साउन्डबार आपको सस्ते में मिल रहा है तो यह आपके लिए इस समय एक सबसे बेहतरीन डील हो सकती है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile