WhatsApp में मैसेज का रिप्लाई करना होने वाला और मजेदार, इस फीचर की मदद से खुलकर कह पाएंगे दिल की बात
WhatsApp में जल्द ही एक नई क्षमता को जोड़ा जाने वाला है।
अभी के लिए बीटा टेस्टिंग में चल रही ये क्षमता यूजर्स के अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाएगी।
एंड्रॉयड के अलावा इस फीचर को iOS Phones पर भी लाया जाने वाला है।
Meta की ओर से WhatsApp को लेकर नए नए परीक्षण किये जाते रहे हैं और जा रहे हैं, हालांकि अब सामने आ रहा है कि यूजर्स अनुभव को ज्यादा बेहतर करने के लिए WhatsApp में एक क्षमता को जोड़ा जा सकता है। इसका मतलब है कि दुनिया सबसे ज्यादा जाना माना मैसेजिंग और कॉलिंग एप अब आने वाले समय में ग्राहकों को नई नई क्षमता के साथ एकदम नया ही अनुभव देने वलय है। असल में WABetaInfo की हाल ही में आई एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो इसकि ओर से इशारा मिल रहा है कि WhatsApp में इस समय एक क्षमता को टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें किसी भी मैसेज पर आप स्टिकर के माध्यम से रिएक्ट कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13R की खरीद पर फ्री में मिलेगा ये वाला डिवाइस, Amazon Summer Sale में होगी छप्पड़फाड़ ऑफर्स की बरसात
बीटा टेस्टिंग में है ये फीचर
आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि WhatsApp का Stickers खासे प्रचलित हैं, इनके द्वारा ग्राहक एक यूनीक वे में अपने मूड और रिएक्शन की जानकारी सामने वाले को दे सकते हैं। इनका इस्तेमाल भी व्हाट्सएप में बड़े पैमाने पर होता है। हालांकि, अगर WhatsApp Beta के एंड्रॉयड वर्जन 2.25.13.23 को देखा जाए तो Meta की ओर से WhatsApp को ये नया फीचर दिया जाने वाला है। इससे यूजर्स को यह आजादी मिलने वाली है कि वह किसी भी मैसेज पर एक स्टिकर के माध्यम से रिएक्ट कर सकते हैं। यह एकदम वैसा ही है जैसा इस समय आप Emoji आदि का इस्तेमाल करते हैं।
आने वाले हफ्तों में पेश किया जा सकता है?
इस समय यह फीचर बीटा टेस्टिंग में एंड्रॉयड डिवाइसेस पर इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि इसे Meta की ओर ओर से iOS डिवाइसेस पर भी आने वाले समय में लाया जा सकता है। अगर इसका स्टेबल वर्जन नहीं आता तो iOS पर इसे टेस्टिंग के लिए तो लाया जाने वाला ही है। अगर बीटा टेस्टिंग को करीब से देखा जाए तो ऐसे संकेत मिलते हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह फीचर एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेस पर मिल जाने वाला है।
Emoji के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो सकते हैं!
अगर इस फीचर या क्षमता को इस्तेमाल करने के बारे में कुछ सामने आया है तो वह यह हिय कि अगर आप एक मैसेज पर लॉंग प्रेस करते हैं तो Emoji बार इस समय ओपन हो जाता है, आने वाले समय में इसमें स्टिकर्स भी आपको नजर आने वले हैं। इसके बाद आप इन स्टिकर्स का इस्तेमाल किसी भी मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
अभी के लिए मैसेज पर रिएक्शन Emojis तक ही सीमित है, हालांकि आने वाले समय में इसमें स्टिकर्स का सपोर्ट भी जोड़ दिया जाने वाला है। यह व्हाट्सएप के आधिकारिक स्टिकर हो सकते हैं। थर्ड पार्टी ऐप्स से हो सकते हैं, या यूजर्स के द्वारा खुद से निर्मित किये हुए भी हो सकते हैं।
इस फीचर के आने के बाद से यूजर्स को किसी भी मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया देने का एक यूनीक तरीका मिल जाने वाला है। इस फीचर के आने के बाद से लोग अपनी बात को स्टिकर के माध्यम से ठीक प्रकार से समझा पाने में सक्षम होने वाले हैं। इस समय भी आप Emoji का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एमोजी से ज्यादा प्रभावी कहीं न कहीं स्टिकर हो सकते हैं।