WhatsApp का नया अपडेट: अब स्टेटस में दिखेंगे विज्ञापन, चैनल्स होंगे पेड, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स
वॉट्सऐप, विश्व का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। 2025 में वॉट्सऐप अपडेट्स के साथ यूजर्स के लिए नए बदलाव लेकर आया है। अब वॉट्सऐप स्टेटस विज्ञापन, वॉट्सऐप चैनल सब्सक्रिप्शन, और प्रमोटेड वॉट्सऐप चैनल्स जैसे फीचर्स आपके यूजर एक्सपीरियंस को बदलने वाले हैं। हालांकि, इन बदलावों से वॉट्सऐप बिजनेस फीचर्स को बढ़ावा मिलेगा, इसके उलट कुछ यूजर्स को स्टेटस में विज्ञापन से परेशानी हो सकती है। हालांकि, एक अच्छी खबर भी है। इससे वॉट्सऐप पर्सनल चैट सिक्योरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपकी चैट्स पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी। आज हम आपको यहाँ वॉट्सऐप अपडेट्स की पूरी डिटेल्स, वॉट्सऐप स्टेटस विज्ञापन के फायदे-नुकसान, और वॉट्सऐप चैनल सब्सक्रिप्शन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
वॉट्सऐप के तीन बड़े बदलाव क्या हैं?
वॉट्सऐप ने तीन बड़े फीचर्स की घोषणा की है, जो अपडेट्स टैब में दिखेंगे। ये बदलाव यूजर्स, कम्युनिटीज, और बिजनेसेज के लिए नए मौके लाने वाले हैं। आइए, 2025 वॉट्सऐप अपडेट्स के इन फीचर्स को डिटेल में समझें।
वॉट्सऐप चैनल सब्सक्रिप्शन: एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए पे करें
अब आप अपने पसंदीदा वॉट्सऐप चैनल्स को मंथली फीस देकर सब्सक्राइब कर सकते हैं। इससे आपको एक्सक्लूसिव अपडेट्स, प्रीमियम कंटेंट, या स्पेशल ऑफर्स मिलेंगे। अगर आप किसी फूड चैनल को फॉलो करते हैं, तो फ्री कंटेंट सबके लिए होगा, लेकिन रेसिपी वीडियोज या डाइट प्लान जैसे प्रीमियम कंटेंट सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए ही होने वाला है।
प्रमोटेड वॉट्सऐप चैनल्स: ज्यादा रीच, ज्यादा फॉलोअर्स
प्रमोटेड वॉट्सऐप चैनल्स की मदद से चैनल एडमिन्स अपने कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकेंगे। ये यूट्यूब के प्रमोशन जैसा है। एडमिन्स पैसे देकर अपने चैनल को वॉट्सऐप अपडेट्स टैब में हाइलाइट कर सकते हैं।
वॉट्सऐप स्टेटस विज्ञापन: बिजनेस प्रमोशन का नया तरीका
अब वॉट्सऐप स्टेटस विज्ञापन दिखेंगे, जो आपके स्टेटस देखते वक्त बीच-बीच में आएंगे। विज्ञापन आपके पसंदीदा कंटेंट के हिसाब से पर्सनलाइज्ड होंगे। जैसे, अगर आप फूड स्टेटस ज्यादा देखते हैं, तो रेस्तरां या कुकिंग प्रोडक्ट्स के ऐड दिख सकते हैं।
क्या वॉट्सऐप पर्सनल चैट सिक्योरिटी पर असर पड़ेगा?
2025 वॉट्सऐप अपडेट्स सुनकर कई यूजर्स के मन में सवाल है, क्या वॉट्सऐप पर्सनल चैट सिक्योरिटी अब भी सेफ रहेगी? वॉट्सऐप ने साफ किया है कि ये बदलाव सिर्फ अपडेट्स टैब (स्टेटस और चैनल्स) के लिए हैं। आपकी चैट्स पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: आपकी पर्सनल चैट्स, वॉइस कॉल्स, और वीडियो कॉल्स पहले की तरह एन्क्रिप्टेड रहेंगी। इसका मतलब, आपकी बातें सिर्फ आपके और सामने वाले के बीच रहेंगी। न वॉट्सऐप, न कोई तीसरा व्यक्ति इन्हें देख सकता है।
चैट टैब सेफ: वॉट्सऐप स्टेटस विज्ञापन या प्रमोटेड चैनल्स सिर्फ अपडेट्स टैब में दिखेंगे। चैट टैब में कोई ऐड या प्रमोशन नहीं होगा।