“Your phone storage is full”…मैसेज से परेशान? WhatsApp का ये टूल आएगा काम, एक क्लिक में मेमोरी साफ!
“Your phone storage is full”… यह नोटिफिकेशन देखकर कई लोग परेशान हो जाते हैं. ज्यादातर केस में इसका कारण WhatsApp ही निकलता है. गुड मॉर्निंग मैसेज, वीडियो, GIFs और ना जाने कितनी फोटोज ने फोन को भर दिया होता है. अभी तक, इन फाइल्स को ढूंढ-ढूंढकर डिलीट करना एक बहुत बड़ा सिरदर्द था, जिसके लिए सेटिंग्स में डीप में जाना पड़ता था. लेकिन अब WhatsApp आपकी इस मुश्किल को भी आसान बनाने जा रहा है. मैसेजिंग ऐप एक नए शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे आप चैट विंडो से ही अपना स्टोरेज मैनेज कर पाएंगे.
SurveyWhatsApp का नया स्टोरेज शॉर्टकट
WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, यह नया फीचर WhatsApp beta for Android वर्जन 2.25.31.13 में देखा गया है. WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर, WhatsApp कन्वर्सेशन विंडो में ही स्टोरेज की निगरानी और प्रबंधन के लिए एक क्विक शॉर्टकट लाएगा.
यह वही ऑप्शन है जो वर्तमान में WhatsApp सेटिंग्स में ‘Storage’ टैब के तहत उपलब्ध है, लेकिन अब यह शॉर्टकट आपको वहां तक पहुंचने का एक तेज रास्ता देगा. आपको बार-बार Settings > Storage and Data > Manage Storage के लंबे रास्ते पर नहीं जाना पड़ेगा.
क्या-क्या कर पाएंगे आप इस नए फीचर से?
यह नया फीचर सिर्फ एक शॉर्टकट नहीं है, बल्कि यह स्टोरेज को साफ करना भी बहुत आसान बना देगा.
बड़ी फाइल्स को ढूंढना: यहां यूजर्स बातचीत में शेयर की गई सभी फाइल्स का ओवरव्यू देख पाएंगे. फाइल्स को उनके साइज के हिसाब से घटते क्रम में ऑर्गनाइज किया जाएगा, ताकि आप आसानी से पहचान सकें कि कौन सी फाइल सबसे ज्यादा जगह घेर रही है.
बल्क डिलीट (Bulk Deletion): आप उन फाइल्स की समीक्षा कर सकते हैं जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है और उन्हें डिलीट करके स्टोरेज स्पेस खाली कर सकते हैं. यह फीचर बल्क डिलीशन को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप एक साथ कई फाइल्स को मार्क करके रिमूव कर सकते हैं.
गलती से डिलीट होने से बचाएं: इस फीचर का सबसे बड़ा हाईलाइट यह हो सकता है कि यूजर्स कुछ खास मीडिया फाइल्स को ‘Starred’ (स्टार मार्क) कर सकेंगे, ताकि बल्क डिलीट करते समय वे गलती से डिलीट न हो जाएं. यह उन जरूरी फोटोज या डॉक्यूमेंट्स के लिए एक ‘लॉक’ की तरह काम करेगा.
पिन करने की सुविधा: यूजर्स खास कंटेंट को डिवाइस स्टोरेज मैनेजमेंट स्क्रीन की शुरुआत में पिन भी कर सकते हैं, ताकि उन पर नजर रखी जा सके और उन तक तुरंत पहुंचा जा सके.
आम यूजर्स को कब तक मिलेगा यह फीचर?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह उपयोगी फीचर आपको और हमें कब तक मिलेगा. WABetaInfo ने कहा है कि डिवाइस स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए नया शॉर्टकट वर्तमान में डेवलपमेंट में है और केवल उन बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है जो Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए रजिस्टर्ड हैं. बीटा फीचर्स धीरे-धीरे रोल आउट होते हैं, इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में इसे कुछ हफ्ते या महीने लग सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान लॉन्च, डेटा और अनलमिटेड कॉलिंग का मिलेगा मजा, फ्री में देख पाएंगे TV, कंपनी का धांसू ऑफर
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile