WhatsApp: अब कोई देख भी नहीं सकेगा आपके Secret Chats, ऐसे लगाएं ताला, देखें नए फीचर का कमाल
WhatsApp ने घोषणा कर दी है कि यह लॉक्ड चैट्स के लिए एक सीक्रेट कोड फीचर रोल आउट कर रहा है।
अपने लॉक्ड चैट्स को और अधिक प्राइवेट बनाने के लिए सीक्रेट कोड फीचर के साथ आप एक यूनिक पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
यहाँ आप जान सकते हैं कि WhatsApp पर लॉक्ड चैट्स के लिए Secret Code कैसे बनाएं।
मेटा के स्वामित्व वाले इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने घोषणा कर दी है कि यह लॉक्ड चैट्स के लिए एक सीक्रेट कोड फीचर रोल आउट कर रहा है। इस फीचर का लक्ष्य यूजर्स की सेंसिटिव बातों को अधिक सुरक्षित रखना है।
कंपनी ने 30 नवंबर को एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की, "हम सीक्रेट कोड लॉन्च कर रहे हैं, जो लॉक्ड चैट्स को सुरक्षित रखने का एक नया तरीका है और अगर किसी के पास आपके फोन का एक्सेस है या आप किसी और के साथ अपना फोन शेयर कर रहे हैं तो उन चैट्स को ढूँढने में भी मुश्किल होगी।"
अपने लॉक्ड चैट्स को और अधिक प्राइवेट बनाने के लिए सीक्रेट कोड फीचर के साथ आप एक यूनिक पासवर्ड सेट कर सकते हैं जो आपके स्मार्टफोन के लॉक से अलग हो। आपके पास लॉक्ड चैट्स को अपनी चैट लिस्ट में से छिपाने का ऑप्शन भी होगा ताकि उन्हें केवल सर्च बार में सीक्रेट कोड टाइप करके ही खोला जा सके।
इसके अलावा अगर आप एक नई चैट को लॉक करना चाहते हैं तो आप चैट की सेटिंग में जाए बिना ही केवल उस पर लॉन्ग प्रेस करके लॉक कर सकते हैं।
WhatsApp पर लॉक्ड चैट्स के लिए Secret Code कैसे बनाएं?
1. अपने Locked Chats फ़ोल्डर में जाएं।
2. अब, Settings ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
3. Secret Code पर क्लिक करें और फिर Create Secret Code ऑप्शन को चुनें।
4. अपना कोड बनाएं और Nect पर टैप करें।
5. अपना कोड कन्फर्म करें और आखिर में Done पर क्लिक कर दें।
Locked Chats को कैसे छिपाएं?
आपके लॉक्ड चैट्स आपकी चैट लिस्ट में न दिखें इसलिए उनको छिपाने के लिए Locked Chats फोल्डर में जाएं, फिर सेटिंग्स पर जाएं और हाइड लॉक्ड चैट्स टॉगल को ऑन कर दें।
नए सीक्रेट कोड फीचर को वर्तमान में रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए अगर आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला है तो आपको थोड़ा इंतज़ार और करना होगा।