WhatsApp Calls की Security अब होगी डबल, लोकेशन को ट्रैक नहीं कर सकेंगे हैकर्स, आ गया ये Useful Feature 

Highlights

WhatsApp Calls अब Protect IP Address फीचर के साथ और भी अधिक सुरक्षित हैं।

यह आर्टिकल लिखने के दौरान हमें iOS पर अडवांस सिक्योरिटी फीचर नहीं मिला है लेकिन एंड्रॉइड पर यह अपडेट आ चुका है।

इस नए फीचर की मदद से हैकर्स और साइबर क्रिमिनल्स यूजर का IP Address एक्सेस नहीं कर सकेंगे।

WhatsApp Calls अब Protect IP Address फीचर के साथ और भी अधिक सुरक्षित हैं। मेटा के स्वामित्व वाला यह इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म ने पब्लिकेशन्स को एक ईमेल भेजा है कि यह फीचर जल्द ही सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह आर्टिकल लिखने के दौरान हमें iOS पर अडवांस सिक्योरिटी फीचर नहीं मिला है लेकिन एंड्रॉइड पर यह अपडेट आ चुका है। व्हाट्सएप के मुताबिक इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सएप कॉल्स को रिले कर सकते हैं। इससे हैकर्स और साइबर क्रिमिनल्स यूजर का IP Address एक्सेस नहीं कर सकेंगे और उसके गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगेगी। 

WhatsApp: Protect IP Address Feature 

WhatsApp दो यूजर्स के बीच कॉल्स के लिए डायरेक्ट पियर-टू-पियर VoIP कनेक्शन का इस्तेमाल करता है। यह P2P कनेक्शन और अधिक फास्ट डेटा ट्रांसफर ऑफर करता है। हालांकि, स्थिर कनेक्टिविटी के लिए डेटा पैकेट्स भेजने के लिए IP अड्रेस शेयर करने के लिए इसे कॉलर और प्राप्तकर्ता के डिवाइसेज़ की जरूरत होगी। हालांकि, ये कॉल्स एंड-टू-एंड इंक्रिप्टेड होती हैं, लेकिन साइबर क्रिमिनल्स सेंसिटिव जानकारी वाले डेटा पैकेट को रोकने के लिए पैकेट स्निफिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लोकेशन, ISP डिटेल्स और IP अड्रेस जैसा सेंसिटिव डेटा शामिल हो सकता है। 

जैसा कि आप ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट में देख ही सकते हैं, व्हाट्सएप कॉल्स में Protect IP Address नाम का एक नया फीचर शामिल कर रहा है ताकि साइबर क्रिमिनल्स द्वारा की किए जाने वाले पैकेट स्निफिंग के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके। यह फीचर कंपनी सर्वर्स के जरिए व्हाट्सएप कॉल्स को रिले करके काम करता है। इसका मतलब है कि कोई भी हैकर आपके या प्राप्तकर्ता के IP अड्रेस को ट्रैक नहीं कर सकेगा। यूजर की अधिक सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए कॉल्स एंड-टू-एंड इंक्रिप्टेड रहेंगी। 

यूजर्स इस नए सिक्योरिटी फीचर को एंड्रॉइड और iOS पर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एक्टिवेट कर सकते हैं। ध्यान दें कि अभी यह फीचर iOS पर आना बाकी है लेकिन स्टेप्स एक जैसे ही रहेंगे। 

1. अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप खोलें।

2. एंड्रॉइड में टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए थ्री-डॉट आइकन पर क्लिक करें और सेटिंग्स को चुनें और iOS में बॉटम बार पर दिए सेटिंग्स टैब पर क्लिक करें। 

3. अगले पेज पर Privacy पर क्लिक करें और फिर पेज के बॉटम पर Advanced पर क्लिक करें। 

4. अगले पेज पर कॉल्स ऑप्शन में Protect IP Address पर टॉगल करें।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles