WhatsApp एक ग्लोबल प्लेटफार्म है, दुनियाभर में अरबो लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। मेटा की इंस्टेंट-मेसेजिंग सर्विस अक्सर नए फीचर्स को लाकर उन्हें टेस्ट करती है। इस बार WhatsApp पर शयद आप चैट में शेड्यूल मेसेज का फीचर देख पाएंगे। इस फीचर की टेस्टिंग अभी जारी है। इस नए फीचर के ज़रिये यूज़र्स सिर्फ चैट ही नहीं, बल्कि फोटोज़, लिंक्स, वीडियोज़, डॉक्युमेंट्स और अन्य मीडिया भी शेड्यूल कर सकेंगे।
WABetaInfo के अनुसार, अगर आप कोई चैट शेड्यूल करते हैं, तो आपका स्मार्टफ़ोन इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी मैसेज डिलीवर कर सकता है। साथ ही, उम्मीद है कि यह फ़ीचर ग्रुप चैट को भी सपोर्ट करेगा। खबरों के मुताबिक, यह फ़ीचर अभी कुछ चुनिंदा Android बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है जो वर्जन 2.26.40.7 इस्तेमाल कर रहे हैं; यह वर्जन Play Store पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले हफ़्तों में यह फ़ीचर और ज़्यादा यूज़र्स तक पहुँचेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की अगर आपके फ़ोन में शेड्यूल मेसेज वाला फीचर उपलब्ध नहीं है, तो भी आप अपने इनबॉक्स में दुसरे लोगों से शेड्यूल मेसेजेस रिसीव कर सकते हैं। इस फीचर में आप अपने मेसेज को दूसरे तक पहुँचाने का सही दिन और समय पहले से ही चुन सकते हैं, ये फीचर यूज़र्स को ग्रीटिंग्स, बर्थडे विशिज़, मीटिंग इन्वाइट्स और इवेंट के लिंक्स सही समय पर भेजने के लिए मदद कर सकता है। इसके लिए आपको बस सेंड बटन को क्लिक करना होगा और सही समय चुन कर मेसेज को शेड्यूल करना होगा।
खबर आ रही है की WhatsApp एक डेडिकेटेड “Scheduled messages” टैब चैट के अंदर लेकर आ सकता है, जिससे यूज़र्स मैसेज को डेलीट और मैनेज कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त WhatsApp ट्रैकर इस बात की पुष्टि करता है की, WhatsApp पर ऑनलाइन रहे बिना भी शेडयूल्ड़ मैसेज निर्धारित समय पर अपने आप फॉरवर्ड हो सकता है। फोटोज़ और वीडियोज़ को शेड्यूल करने के लिए ये फीचर गैलरी पिकर में भी उपलब्ध होगा।
सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फोटोज़ और वीडियोज़ के केस में यूज़र एक बार में एक से ज़्यादा मीडिया शेड्यूल नहीं कर पाएंगे। अगर यूज़र एक बार शेडयूल्ड़ मेसेज को डिलीवर होने से पहले ही डीलीट कर देता है तो, तो रिसीवर को इसका नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना