WhatsApp का गजब फीचर, अपने आप तय समय पर भेज देगा मैसेज, याद रखने की टेंशन खत्म!

WhatsApp का गजब फीचर, अपने आप तय समय पर भेज देगा मैसेज, याद रखने की टेंशन खत्म!

WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर के यूजर्स करते हैं. कंपनी यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स को भी लॉन्च करती रहती है. अब Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अब Google Messages जैसा शेड्यूल मैसेज फीचर लाने की तैयारी में है. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे यूजर पहले से मैसेज लिखकर तय तारीख और समय सेट कर सकेंगे, और मैसेज अपने आप उसी समय भेजा जाएगा. यह फीचर iOS के लेटेस्ट बीटा वर्जन 26.7.10.72 में TestFlight के जरिए देखा गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WhatsApp Schedule Message फीचर ऐसे करेगा काम

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर पहले मैसेज टाइप करेंगे और फिर डिलीवरी के लिए सटीक तारीख और समय चुन सकेंगे. शेड्यूल किया गया मैसेज चैट इंफो स्क्रीन में एक अलग सेक्शन में दिखाई देगा, जहां से उसे मैनेज किया जा सकेगा.

सबसे अहम बात यह है कि भेजने से पहले यूजर किसी भी शेड्यूल्ड मैसेज को डिलीट कर सकते हैं, और रिसीवर को इसकी कोई सूचना नहीं मिलेगी. यानी अगर आपने रात में बर्थडे विश शेड्यूल किया और सुबह प्लान बदल गया, तो आप उसे बिना सामने वाले को बताए हटा सकते हैं.

यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा. इसका मतलब है कि आप मीटिंग रिमाइंडर, बर्थडे विश, फेस्टिव ग्रीटिंग या ऑफिस अपडेट पहले से सेट कर सकते हैं. इससे यूजर को हर जरूरी मैसेज याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अगर यह फीचर फाइनल रिलीज में आता है, तो WhatsApp पर कम्युनिकेशन ज्यादा कंट्रोल्ड और प्लान्ड हो जाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रोफेशनल काम के लिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं.

Group Message History फीचर भी हुआ रोलआउट

हाल ही में WhatsApp ने Group Message History फीचर भी पेश किया है. इस फीचर के जरिए जब कोई नया सदस्य ग्रुप में जुड़ता है, तो एडमिन और मेंबर्स उसे हाल के मैसेज शेयर कर सकते हैं. 25 से 100 तक मैसेज नए सदस्य के साथ साझा किए जा सकते हैं, जिससे वह तुरंत बातचीत के संदर्भ को समझ सके.

यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है, यानी प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं किया गया है. अब नए सदस्य को स्क्रीनशॉट या लंबी कॉपी पेस्ट चैट भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

फिलहाल शेड्यूल मैसेज फीचर बीटा टेस्टिंग में है. अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो आने वाले अपडेट में यह सभी iOS और Android यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo