WhatsApp पेमेंट सेरिके को 2018 में पेश किया गया था लेकिन यह सभी के लिए उपलब्ध नहीं था। PayTM या Google Pay की तरह WhatsApp पेमेंट से आप UPI (Unified Payments Interface) के ज़रिए पेमेंट कर सकते हैं। यह फीचर भारत में यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।
WhatsApp ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, आज से भारतीय यूजर्स व्हाट्सऐप के ज़रिए पैसे सेंड कर पाएंगे। इस पेमेंट मेथड से पैसे भेजना उतना ही आसान हो जाएगा जितना कि मैसेज भेजना है। लोग व्हाट्सऐप पर अपने परिवार के सदस्यों, या बिना कैश एक्स्चेंज किए पेमेंट कर सकते हैं।”
एक विडियो पोस्ट में Mark Zuckerberg ने कहा, अब आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ व्हाट्सऐप पर मैसेज की तरह पेमेंट भी कर सकते हैं। इसमें कोई फीस शामिल नहीं है और यह 140 से अधिक बैंक सपोर्ट करता है। यह व्हाट्सऐप है इसलिए यह सुरक्षित भी और प्राइवेट भी। डिजिटल पेमेंट्स आज के समय में बहुत ज़रूरी है। यह किसी को कैश देने से बेहतर है। आप कई किलोमीटर्स दूर से भी अपने परिवार और दोस्तों को पैसा भेज सकते हैं।
UPI पेमेंट 160 बैंक सपोर्ट करता है और अगर सेंड करने वाले और रिसीवर दोनों के बैंक अकाउंट से UPI लिंक्ड है तो वो पैसा भेज और रिसीव कर पाएंगे।