एंड्रॉइड बीटा पर WhatsApp ला रहा बदला हुआ इंटरफ़ेस, देखें कैसा होगा New Look | Tech News

Highlights

WhatsApp कथित तौर पर एंड्रॉइड बीटा पर एक नया बदला हुआ इंटरफ़ेस रोल आउट कर रहा है।

व्हाट्सएप के इंटरफ़ेस को बदलकर इसमें नए आइकन शामिल किए जा रहे हैं।

इसके अलावा कंपनी लाइट और डार्क दोनों मोड्स के लिए मेन थीम के तौर पर एक नया ग्रीन कलर भी पेश कर रही है।

मेटा के स्वामित्व वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर एंड्रॉइड बीटा पर एक नया बदला हुआ इंटरफ़ेस रोल आउट कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बदले हुए इंटरफ़ेस में नए आइकन दिए गए हैं जो यूजर्स को और भी आधुनिक अनुभव देते हैं।

WhatsApp पर नए आइकन होंगे शामिल

जाने-माने टिप्सटर पब्लिकेशन WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मेसेजिंग प्लेटफॉर्म एंड्रॉइड पर सीमित बीटा टेस्टर्स के लिए रीडिजाइन इंटरफेस रोल आउट कर रहा है। व्हाट्सएप के इंटरफ़ेस को बदलकर इसमें नए आइकन शामिल किए जा रहे हैं जिनका लक्ष्य यूजर्स को और भी आधुनिक और देखने में आकर्षक अनुभव देना है।

कुछ ऐसा होगा व्हाट्सएप का नया लुक

इसके अलावा कंपनी लाइट और डार्क दोनों मोड्स के लिए मेन थीम के तौर पर एक नया ग्रीन कलर भी पेश कर रही है। साथ ही चैट बबल्स के लिए फ्रेश कलर लुक और फ्लोटिंग एक्शन बटन भी शामिल किया जा रहा है।

यह ध्यान देना जरूरी है कि यह इंटरफ़ेस अपडेट भी केवल उन चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने लेटेस्ट व्हाट्सएप बिजनेस बीटा अपडेट इंस्टॉल कर लिया है। 

यह बदलाव केवल इंटरफ़ेस को बढ़ाने की व्हाट्सएप की कमिटमेंट को ही नहीं दिखाता बल्कि यूजर फ़ीडबैक और मॉडर्न डिजाइन ट्रेंड्स के साथ अलाइनमेंट की तरफ प्लेटफॉर्म की चौकसता को भी दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक कई यूजर्स लंबे समय से इस तरह के रीडिजाइन की मांग कर रहे थे और यह जाहिर है कि व्हाट्सएप अपने ऐप इंटरफेस को मॉडर्न और यूजर सेन्ट्रिक बनाकर इन मांगों को पूरा कर रहा है। 

व्हाट्सएप पर Group Chat Events फीचर भी जल्द होगा रोल आउट

व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नए ग्रुप चैट इवेंट्स फीचर पर भी काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप चैट्स के लिए इवेंट्स बना सकेंगे। यह फीचर संभावित तौर पर ग्रुप चैट्स में गतिविधियों को शेड्यूल करने और ऑर्गनाइज़ करने या पर्सनल रिमाइंडर्स को सही तरह से मैनेज करने में मदद करेगा। उम्मीद है कि यूजर्स इवेंट का नाम, तारीख, समय और जगह जैसी सभी डिटेल्स के साथ इवेंट क्रिएट करने में सक्षम होंगे। ये मेसेज इवेंट्स एंड-टू-एंड इंक्रिप्टेड हो सकते हैं जो यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल उस बातचीत के पर्टिसिपेन्ट ही उसे एक्सेस कर सकें। संभावना है कि इवेंट क्रीएट करने के बाद वह अपने आप बातचीत में शामिल हो जाएगा। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles