WhatsApp पर अब चुटकियों में कर सकेंगे Chat Lock, कंपनी शामिल कर रही ये Shortcut फीचर | Tech News
WhatsApp कथित तौर पर नए शॉर्टकट्स को टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को तेजी से चैट्स को लॉक करने में मदद करेंगे।
साथ ही व्हाट्सएप एक डेडिकेटेड टॉगल शामिल करके चैट इन्फो स्क्रीन से चैट्स को लॉक करने की प्रक्रिया को भी आसान बना सकता है।
हाल ही में व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड पर Passkey सपोर्ट की भी घोषणा की है।

मेटा के स्वामित्व वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर नए शॉर्टकट्स को टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को तेजी से चैट्स को लॉक करने में मदद करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अभी इन शॉर्टकट्स को एंड्रॉइड पर टेस्ट किया जा रहा है।
एक जाने-माने टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo के अनुसार मेसेजिंग प्लेटफॉर्म एंड्रॉइड पर तेजी से चैट्स को लॉक करने के लिए कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए नए शॉर्टकट्स रोल आउट कर रहा है।
कंपनी द्वारा सीधे चैट लिस्ट में से ही चैट्स को जल्दी से लॉक करने के लिए एक नया शॉर्टकट शामिल करने की उम्मीद है। साथ ही व्हाट्सएप एक डेडिकेटेड टॉगल शामिल करके चैट इन्फो स्क्रीन से चैट्स को लॉक करने की प्रक्रिया को भी आसान बना सकता है।
यह ध्यान देना जरूरी है कि सभी बीटा यूजर्स को तुरंत इन दोनों नए फीचर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा। कुछ यूजर्स के पास नए अपडेट के साथ चैट लिस्ट में से चैट्स को लॉक करने का ऑप्शन होगा, जबकि कुछ दूसरे यूजर्स केवल टॉगल के जरिए चैट्स को लॉक कर सकेंगे।
ऐप के पिछले वर्जन में यूजर्स को कोई चैट लॉक करने के लिए चैट इन्फ़ो सेक्शन पर जाकर, चैट को लॉक करने के ऑप्शन को चुनकर "Chat Lock" स्क्रीन में टॉगल को एक्टिवेट करना पड़ता था। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के साथ व्हाट्सएप इस फीचर की पहुँच को बढ़ा रहा है और इसे चैट लिस्ट में शामिल कर रहा है।
इससे संभावित तौर पर यह भी सुनिश्चित होगा कि जिन यूजर्स ने अब तक इस फीचर पर ध्यान नहीं दिया था वे अपनी चैट्स को सुरक्षित रखने के इस फीचर के बारे में जान जाएंगे। साथ ही उम्मीद है कि चैट्स को लॉक करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाएगा और एक चैट को लॉक या अनलॉक करने के स्टेप्स को कम करेगा।
WhatsApp Passkeys
हाल ही में व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड पर Passkey सपोर्ट की घोषणा की है। Passkeys की मदद से यूजर्स अपने अकाउंट को ठीक उसी तरह साइन इन कर सकते हैं जैसे वे फिंगरप्रिन्ट, फेस स्कैन या पिन के जरिए अपने डिवाइसेज़ को अनलॉक करते हैं। इस फीचर का लक्ष्य पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप में यूजर सिक्योरिटी को बढ़ाना और ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह अडवांस सिक्योरिटी मेज़र सुनिश्चित करता है कि केवल अकाउंट का मालिक ही अपने व्हाट्सएप को एक्सेस कर सके।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

