WhatsApp Secret Code Feature; देखें एंड्रॉयड यूजर्स के आएगा किस काम | Tech News

Highlights

WhatsApp Android Users के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

WhatsApp Secret Code किसी भी हिडेन चैट के लिए एक पासवर्ड का काम करने वाला है।

WhatsApp Secret Code के निर्माण के लिए यूजर्स वर्ड, या एमोजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp Android Users के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर से यूजर्स की प्राइवेसी और ज्यादा बढ़ जाने वाली हा। असल में WABetaInfo की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए WhatsApp की ओर से ग्राहकों को एक नए आजादी दी जाने वाली है, जिसमें यूजर्स अपनी चैट्स में एक्सेस करने के लिए एक सीक्रेट कोड का निर्माण कर सकते हैं।

इसके बाद इसी कोड से यह चैट एक्सेस हो पाएगी। हालांकि अभी के लिए यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है, यह मात्र बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। व्हाट्सएप के सभी यूजर्स को अभी यह फीचर नहीं मिला है।

यह सीक्रेट कोड किसी भी हिडेन चैट के लिए एक पासवर्ड का काम करने वाला है। इस रिपोर्ट पर गौर करें तो इसके अनुसार, यूजर्स इन चैट को इस कोड के माध्यम से ही देख सकते हैं।

इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है, या हो सकता है कि कंपेनियन डिवाइस में भी इसी कोड के माध्यम से चैट्स को हाइड किया जा सकता है, साथ ही फिर इसी कोड की मदद से देखा जा सकता है। इस कोड के निर्माण के लिए यूजर्स वर्ड, या एमोजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अभी के लिए यूजर्स के पास एक अन्य ऑप्शन Archive Chats का है, इसकी मदद से यूजर्स को कोई भी Archive की गई चैट रेगुलर चैट के साथ नहीं दिखाई देती है।

कैसे Archive में डाले अपने WhatsApp Chats

अगर आप किसी भी चैट को इस समय व्हाट्सएप पर हाइड करना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप Archive का ऑप्शन चुनकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को ओपन करें।
  • अब उस चैट पर लॉंग प्रेस करें जिसे आप हाइड करना चाहते हैं।
  • इसके बाद डाउन एरो पर क्लिक करके आपको चैट को Archive करने वाला ऑप्शन मिलने वाला है।

कैसे खोजें Archive में डाले गए Chats

आप आसानी से किसी भी चैट कि सर्च बार में सर्च करके खोज सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति ने आपको चैट मैसेज में कुछ भेजा है तो वह भी आप देख सकते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आप Archived Chats के नोटिफिकेशन को बंद भी कर सकते हैं?

हालांकि आप चैट्स के बॉटम में जाकर भी Archived Chats को देख सकते हैं। यहाँ भी आपको एक ऑप्शन मिल जाने वाला है, जो आपको ऐसे चैट्स को ओपन करने की अनुमति देता है।

WhatsApp में Lock का फीचर भी आ सकता है। इसके माध्यम से आप किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। अगर आप WhatsApp Chats को Lock करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को ओपन करें, इसके बाद आपको टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉटस पर क्लिक करना है।
  • अब सेटिंग में जाएँ, इसके बाद आपको Privacy में जाना है।
  • यहाँ स्क्रॉल डाउन करने पर आपको फिंगरप्रिन्ट लॉक ऑप्शन मिलने वाला है। इस ऑप्शन पर टैप करें।
  • ऐसे ही आप इस लॉक को अनलॉक भी कर सकते हैं। रिपोर्ट आदि के अनुसार इस फीचर को भी इस समय टेस्ट किया जा रहा है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles