WhatsApp में आया ये गजब फीचर, अब स्टेटस लगाने और देखने में आएगा डबल मज़ा!

Highlights

WhatsApp ने हाल ही में एक रोमांचक अपडेट रोल आउट किया है।

इसमें एक ऐसा फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट्स के जरिए लंबे वॉइस नोट्स शेयर कर सकते हैं।

इससे दोस्तों और परिवार के साथ मेसेजेस शेयर करना और भी आसान और सुविधाजनक हो गया है।

मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने हाल ही में एक रोमांचक अपडेट रोल आउट किया है, जिसमें एक ऐसा फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट्स के जरिए लंबे वॉइस नोट्स शेयर कर सकते हैं। इस एन्हांसमेंट के साथ अब यूजर्स 1 मिनट तक लंबे वॉइस नोट्स रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे दोस्तों और परिवार के साथ मेसेजेस शेयर करना और भी आसान और सुविधाजनक हो गया है।

WhatsApp Status Update

यह फीचर्स एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपने मेसेजेस को कई सारे हिस्सों में बाँटने की बजाए एक सिंगल और बिना बाधा वाली रिकॉर्डिंग में भेज कर खुद को और भी प्रभावी तौर पर एक्सप्रेस कर सकते हैं।

यह ध्यान देना आवश्यक है कि WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप पर यूजर्स द्वारा स्टेटस के जरिए शेयर किए गए लंबे वॉइस मेसेजेस को सुनने के लिए यूजर्स को अपने व्हाट्सएप वर्जन को अपडेट करना होगा।

यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉइड के लिए और एप्पल ऐप स्टोर से iOS के लिए व्हाट्सएप का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोल आउट धीरे-धीरे आने वाले दिनों में अधिक यूजर्स तक पहुँच जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक यूजर्स इस फीचर का फायदा उठा सकें। अब, आइए देखते हैं कि आप व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट्स के तौर पर वॉइस मेसेजेस कैसे शेयर कर सकते हैं।

वॉइस स्टेटस अपडेट को कैसे रिकॉर्ड और सेंड करें?

  1. अपना WhatsApp ऐप खोलें।
  2. Updates टैब पर जाएं।
  3. प्लस या पेंसिल आइकन पर टैप करें।
  4. बॉटम राइट कॉर्नर पर आपको एक माइक्रोफोन आइकन नजर आएगा। उस बटन को प्रेस और होल्ड करें और बोलना शुरू करें। ध्यान दें कि अगर आपके मेसेज की शुरुआत रिकॉर्ड नहीं हुई तो आपको बोलने से पहले एक सेकेंड इंतजार करना पड़ सकता है।
  5. जब रिकॉर्डिंग पूरी हो जाए तो माइक्रोफोन आइकन से अपनी उंगली हटा लें।
  6. अब, आप उस ऑडियो को सुन सकते हैं और स्टेटस अपडेट्स पर शेयर कर सकते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles