WhatsApp New Feature: अब आएगा चैटिंग का असली मज़ा, यूजर्स बदल सकेंगे चैट बबल का कलर
WhatsApp दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ जुड़ने के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है।
हाल ही में एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि WhatsApp एक नए थीम फीचर पर काम कर रहा है।
आइए इस थीम फीचर की डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp Theme Feature: मेसेजिंग ऐप्स की लगातार विकसित होती हुई हलचल भरी दुनिया में मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ जुड़ने के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है। ऐसे में हाल ही में एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि WhatsApp एक नए थीम फीचर पर काम कर रहा है। आइए इस थीम फीचर की डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp Theme Feature
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप एक थीम फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को चैट बबल्स के कलर को कस्टमाइज़ करने या बदलने की अनुमति देता है।
यूजर्स संभावित तौर पर अपने चैट बबल्स के लिए कलर्स के प्रीडिफाइन्ड सेट में से कलर्स को चुन सकेंगे। उम्मीद है कि यह फीचर यह सुनिश्चित करेगा कि यूजर्स ऐसे रंग नहीं चुनेंगे जो उनके मेसेजेस को पढ़ने की क्षमता में रुकावट बनें। यह उन लोगों के लिए जरूरी कलर्स की पहुंच को बनाए रखेगा जिन्हें चैटिंग को आसानी से पढ़ने के लिए खास कंट्रास्ट लेवल्स की जरूरत पड़ती है।
यह फीचर और अधिक पर्सनलाइज्ड व्हाट्सएप मेसेजिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा और इसके ज़रिए यूजर्स अपनी चैट के विजुअल आस्पेक्ट्स को बदल सकेंगे। चैट बबल के कलर्स को चुनने की सुविधा मेटा के व्हाट्सएप को ज़्यादा यूज़र-फ्रेंडली और देखने में आकर्षक बना सकता है। इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है कि व्हाट्सएप इस फीचर को कब रिलीज़ करेगा।
यह भी पढ़ें: 12GB RAM वाला Moto Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च, Nothing Phone 2a को ऐसे दे रहा आमने-सामने की टक्कर
मेटा ने हाल ही में चैट फिल्टर नाम का एक फीचर की घोषणा की थी जिसे आपके मैसेजिंग अनुभव को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। व्हाट्सएप पर चैट फ़िल्टर आपको तीन प्री-सेट फ़िल्टर्स: All, Unread और Groups का इस्तेमाल करके अपनी चैट को जल्दी से ढूंढने में मदद करता है। जब किसी फ़िल्टर को चुना जाता है तो वह हाइलाइट होता है। फ़िल्टर तब तक अप्लाई रहते हैं जब तक कि आप फ़िल्टर व्यू न बदलें या बाहर निकल कर व्हाट्सएप को दोबारा न खोलें। यह ध्यान रखना जरूरी है कि फ़िल्टर के नाम प्री-सेट हैं और उन्हें बदला नहीं जा सकता। साथ ही चैट्स को फ़िल्टर के अंदर दोबारा कैटेगराइज़ या ऑर्गनाइज़ नहीं किया जा सकता है।