WhatsApp New Update 2025: हर यूजर को आने वाली ये समस्या हुई दूर, अब आसानी से कर सकेंगे ये वाला मुश्किल काम

WhatsApp New Update 2025: हर यूजर को आने वाली ये समस्या हुई दूर, अब आसानी से कर सकेंगे ये वाला मुश्किल काम

हम सभी के साथ कई बार ऐसा होता है जब हमें किसी व्यक्ति को WhatsApp पर सिर्फ एक बार मैसेज करना होता है, जैसे किसी डिलीवरी वाले से कन्फर्मेशन लेना, किसी ऑनलाइन सेलर से बात करना या किसी ऑफिस क्वेरी का जवाब देना। ऐसे में उस नंबर को फोन में सेव करना बेवजह का लगता है। हालांकि, अभी तक हम यह काम कर रहे थे, हमें ऐसा करना ही पड़ रहा था। लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाने वाला है, असल में WhatsApp New Update 2025 के अनुसार, WhatsApp ऐसे दो आसान तरीके प्रदान कर रहा है, जिनकी मदद से आप किसी भी अनसेव्ड नंबर पर सीधे चैट कर सकते हैं, वो भी बिना उसे कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़े ऐसा किया जा सकता है। आइए जानते है कि आखिर ऐसा कैसे होता है, कौन से यूजर्स इस फीचर का लाभ ले सकते हैं और कैसे इस फीचर का लाभ लिया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप WhatsApp पर किसी का भी नंबर सेव किए बिना उसे मैसेज करना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं, आज हम आपको इन दोनों के ही बारे में बताने वाले हैं, इन तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी झंझट के आसानी से किसी भी अनसेव्ड नंबर पर मैसेज कर सकते हैं। आइए जानते है कि इसके लिए ये दो तरीके कौन से हैं।

व्हाट्सएप पर किसी का नंबर सेव किए मैसेज करने का पहला तरीका

पहला तरीका चैट लिंक बनाने का है। यह सबसे पुराना और सबसे आसान तरीका है, जिसमें आपको सिर्फ उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर लेकर एक लिंक तैयार करना होता है। अपने स्मार्टफोन के ब्राउज़र में जाएँ और एड्रेस बार में ‘wa.me/+91’ लिखें और उसके आगे संबंधित मोबाइल नंबर टाइप करें, उदाहरण के तौर पर wa.me/+919876543210। जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे, यह सीधे WhatsApp पर उस नंबर की चैट विंडो पर ले जाएगा। यदि आपको यह प्रक्रिया थोड़ा मुश्किल लगती है, तो कई वेबसाइटें भी हैं जो आपके लिए इसी तरह का लिंक तैयार कर देती हैं। हालांकि, ऐसे प्लेटफॉर्म पर किसी का नंबर डालते समय सावधानी ज़रूर बरतें।

क्या है दूसरा तरीका?

दूसरा तरीका WhatsApp के नए डायलर फीचर का है, जिसे ऐप में इसीलिए जोड़ा गया है ताकि यूज़र किसी भी अनजान नंबर पर बिना सेव किए कॉल कर सकें। यही डायलर अब मैसेज भेजने के काम भी आता है। यह फीचर आपको कहाँ मिलने वाला है, आइए जानते हैं। इसके लिए आपको ससबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करना होगा, इसके बाद आपको Calls टैब में जाना होगा। नीचे दाईं तरफ दिख रहे नए कॉल वाले बटन को टैप करें और Call a number’ का ऑप्शन चुनें।

अब नंबर टाइप करें जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं। अगर वह नंबर WhatsApp पर मौजूद है, तो उसके नीचे ‘on WhatsApp’ लिखा दिखाई देगा। इसके बाद बस स्क्रीन के नीचे बाएँ कोने में मैसेज आइकन पर टैप करें और सीधे चैट खोल लें। अब आप इस अनजान नंबर पर भी बिना फोन में सेव किए मैसेज भेज सकते हैं।

इन दोनों तरीकों की मदद से किसी भी अनसेव्ड नंबर पर मैसेज भेजना बेहद आसान और झंझट से परे है। आपकी सुविधा के हिसाब से जो तरीका आसान लगे, उसे अपनाएँ और सिर्फ एक मैसेज के लिए फोनबुक भरने की परेशानी से बचें।

यह भी पढ़ें: Air Purifier खरीदने से पहले जान लें ये 5 पॉइंट, जहरीली-जानलेवा हवा को कर देंगे शुद्ध! बचेंगे पैसे और मिलेगा सही प्रोडक्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo