WhatsApp Latest Feature: मैसेजिंग ऐप से जल्द जुड़ेगा ये खास फीचर, देखें कैसे करता है काम | Tech News
WhatsApp कथित तौर पर Pinned Messages Feature की टेस्टिंग कर रहा है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज भी पिन कर सकेंगे, वर्तमान में इस फीचर को एंड्रॉयड पर टेस्ट किया जा रहा है।
यहाँ आप जा पाएंगे कि WhatsApp के इस नए फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाने वाला है।
Meta के इन्सटेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर कथित तौर पर Pinned Messages Feature को Test किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स चैट के ऊपर से किसी मैसेज को भी पिन कर पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को अभी के लिए एंड्रॉयड पर टेस्ट किया जा रहा है।
अगर हम WhatsApp Tipster Publication WABetaInfo की ओर से सामने आई एक रिपोर्ट कहती है कि Pinned Message Feature को इस समय मात्र एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को ही मुहैया करवाया गया है।
ऐप में इस अपडेट के आने के बाद यूजर्स को मैसेज ऑप्शन में एक नया पिन एक्शन नजर आने वाला है। इस फीचर की मदद से चैट वार्तालाप के ऊपर से आप किसी भी मैसेज को भी पिन कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से यूजर्स को किसी भी महत्त्वपूर्ण मैसेज को याद रखने के स्थान पर इसे पिन करके रखना ज्यादा आसान हो जाने वाला है। ऐसा करने से यह मैसेज ऊपर ही पिन हो जाने वाले हैं।
इसके ऊपर से ऐसा भी देखा जा रहा है कुछ बीटा टेस्टर्स को एक रीडिजाइन चैट अटैचमेंट मेनू भी देखने को मिल सकता है, जो नए मॉडर्न स्टाइल में आएगा। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर उस समय कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यह सभी के लिए अभी तक नहीं है। हालांकि आने वाले समय में यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को मिल सकता है।
इसके अलावा इस फीचर में यूजर्स को यह भी आजादी मिलने वाली है कि वह यह तय कर सकते है कि किस मैसेज को कितने समय के लिए टॉप पर रखना है। आपको शायद तीन ऑप्शन मिल सकते हैं, जिसमें 24 घंटे, 7 दिन और 30 दिन का समय इसके लिए मिल सकता है। हालांकि इस समयावधि के बाद भी आप कितने समय के लिए भी इस मैसेज को टॉप पर रख सकते हैं।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि मैसेजिंग ऐप एक नए Text Formatting Tool पर काम कर रहा है। यह टूल Code Block, Quote Block और List हो सकते हैं। यह सभी आने वाले समय में एंड्रॉयड यूजर्स को whatsapp में मिल सकते हैं।