Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » Apps » WhatsApp का जबरदस्त फीचर, अब बिना ऐप वाले से भी हो सकेगी बातचीत, अकाउंट बनाने की नहीं होगी जरूरत

WhatsApp का जबरदस्त फीचर, अब बिना ऐप वाले से भी हो सकेगी बातचीत, अकाउंट बनाने की नहीं होगी जरूरत

By Sudhanshu Shubham | Updated on 16-Mar-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
WhatsApp का जबरदस्त फीचर, अब बिना ऐप वाले से भी हो सकेगी बातचीत, अकाउंट बनाने की नहीं होगी जरूरत
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
16-Mar-2026

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स उन लोगों को भी मैसेज भेज सकेंगे जिनका WhatsApp अकाउंट नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को Guest Chats नाम दिया गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फीचर यूजर्स को एक सुरक्षित वेब लिंक के जरिए बातचीत शुरू करने की सुविधा देगा. यानी सामने वाले व्यक्ति को चैट करने के लिए WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

WhatsApp Guest Chats फीचर

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल Android और iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. Guest Chats के जरिए यूजर्स एक टेम्पररी चैट सेशन बना सकते हैं. इसके लिए WhatsApp एक खास लिंक जनरेट करेगा, जिसे सामने वाले व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है.

जब कोई व्यक्ति इस लिंक को ओपन करेगा तो वह सीधे उस चैट में शामिल हो जाएगा और बिना WhatsApp अकाउंट बनाए मैसेज भेज या पढ़ सकेगा. इन चैट्स को पहचानने के लिए बातचीत में शामिल व्यक्ति के नाम के साथ Guest लेबल दिखाई देगा. इससे यह पता चल सकेगा कि वह यूजर WhatsApp पर रजिस्टर्ड नहीं है.

लिंक कैसे भेजा जाएगा?

यूजर्स WhatsApp ऐप में Invite a friend सेक्शन या कॉन्टैक्ट लिस्ट के नीचे दिए गए विकल्प से Guest Chat लिंक बना सकते हैं.

इसके बाद इस लिंक को कई तरीकों से शेयर किया जा सकता है जैसे:

  • SMS के जरिए
  • ईमेल के जरिए
  • दूसरे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए

गेस्ट यूजर इस लिंक को मोबाइल या डेस्कटॉप ब्राउजर पर खोलकर चैट में शामिल हो सकता है.

हालांकि, आपको बता दें कि Guest Chats की सीमाएं भी होंगी. यह फीचर एक अस्थायी मैसेजिंग विकल्प है, इसलिए इसमें सभी WhatsApp फीचर उपलब्ध नहीं होंगे.

Guest Chats में ग्रुप चैट, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट शेयरिंग, GIF, स्टिकर या वॉयस मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. यानी गेस्ट यूजर केवल साधारण टेक्स्ट मैसेज भेज और पढ़ सकेंगे.

सिक्योरिटी और एन्क्रिप्शन

रिपोर्ट के अनुसार Guest Chats में भी WhatsApp की end-to-end encryption सुरक्षा बनी रहेगी. जब कोई गेस्ट चैट में शामिल होता है, तब WhatsApp Web एक यूनिक आइडेंटिफायर जनरेट करता है. इसी की मदद से उस चैट के लिए एन्क्रिप्शन की तैयार होती है, जिससे बातचीत सुरक्षित रहती है.

Guest Chat स्थायी नहीं होगी. अगर चैट में 10 दिनों तक कोई गतिविधि नहीं होती, तो वह अपने आप समाप्त हो जाएगी. इसके बाद अगर बातचीत जारी रखनी हो तो यूजर को नया लिंक बनाकर फिर से इन्वाइट भेजना होगा.

कब आएगा यह फीचर?

Guest Chats फीचर पहली बार अक्टूबर 2025 में डेवलपमेंट के दौरान सामने आया था. उस समय यह बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं था. अब कुछ Android और iOS बीटा यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं. उम्मीद है कि भविष्य के किसी अपडेट के साथ यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना
Jio, Airtel और Vi के ये रिचार्ज कम कर देंगे फोन का खर्च! 147 रुपये से अनलिमिटेड कॉलिंग शुरू, कौन सा प्लान बेस्ट Jio, Airtel और Vi के ये रिचार्ज कम कर देंगे फोन का खर्च! 147 रुपये से अनलिमिटेड कॉलिंग शुरू, कौन सा प्लान बेस्ट
Flipkart Diwali Sale में iPhone 18 Pro पर धमाका डील! 6,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और गजब का एक्सचेंज Flipkart Diwali Sale में iPhone 18 Pro पर धमाका डील! 6,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और गजब का एक्सचेंज
अब एक ‘Hi’ लिखने मात्र से WhatsApp देगा PF Balance! EPFO ने छुट्टी के दिन ग्राहकों को दिया तोहफा अब एक ‘Hi’ लिखने मात्र से WhatsApp देगा PF Balance! EPFO ने छुट्टी के दिन ग्राहकों को दिया तोहफा
Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo