Digit.in

WhatsApp पर अब इतनी आसानी से खोज सकेंगे पुराने से पुराना मेसेज, जल्द आ रहा ये Useful फीचर | Tech News

Highlights

WhatsApp कथित तौर पर वेब क्लाइंट के लिए एक नए 'सर्च मेसेज बाय डेट' फीचर पर काम कर रहा है।

इस नए फीचर से संभावित तौर पर यूजर्स को एक विशेष तारीख में शेयर किए गए मेसेजेस को खोजने में आसानी होगी।

इस नए फीचर के लिए व्हाट्सएप में एक कैलेंडर बटन शामिल होने की उम्मीद है।

WhatsApp पर अब इतनी आसानी से खोज सकेंगे पुराने से पुराना मेसेज, जल्द आ रहा ये Useful फीचर | Tech News

मेटा के स्वामित्व वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर वेब क्लाइंट के लिए एक नए 'सर्च मेसेज बाय डेट' फीचर पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स एक विशेष तारीख में शेयर किए गए मेसेजेस को सर्च कर सकेंगे।

जाने-माने टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo के अनुसार, यह मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप वेब के लिए एक नए 'सर्च मेसेज बाय डेट' फीचर पर काम कर रहा है, जिससे संभावित तौर पर यूजर्स को एक विशेष तारीख में शेयर किए गए मेसेजेस को खोजने में आसानी होगी। 

कैसे काम करेगा नया ‘Search Message By Date’ फीचर?

इस नए फीचर के लिए व्हाट्सएप में एक कैलेंडर बटन शामिल होने की उम्मीद है। इस कैलेंडर बटन के जरिए यूजर्स एक डेट पिकर पैनल को खोल सकेंगे जिसके बाद उनके लिए एक स्पेसिफिक डेट में शेयर किए गए मेसेज को ढूँढना आसान हो जाएगा।

क्या होंगे WhatsApp के इस नए फीचर के फायदे?

यह नया 'सर्च मेसेज बाय डेट' फीचर संभावित तौर पर यूजर्स के लिए काफी उपयोगी होगा क्योंकि इसके मुख्य फ़ायदों में से एक पुरानी बातचीत में से स्पेसिफिक मेसेजेस को खोजने की बेहतर क्षमता है। 

यह तारीख पर आधारित सर्च फीचर संभावित तौर पर यूजर्स के समय की बचत करेगा क्योंकि इससे यूजर्स लंबी चैट हिस्ट्री को स्क्रॉल किए बिना एक स्पेसिफिक डेट के जरिए तेजी से मेसेजेस को लोकेट कर सकेंगे। यह लंबी चैट हिस्ट्री को स्क्रॉल करने के कारण होने वाली निराशा को भी खत्म करेगा।

Group Chat Filter फीचर भी जल्द लेगा एंट्री 

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि व्हाट्सएप ने व्हाट्सएप वेब के लिए एक नए 'ग्रुप चैट फ़िल्टर’ फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चैट्स को उनके स्पेसिफिक फिल्टर्स के आधार पर अलग कर सकेंगे। व्हाट्सएप वेब में तीन अलग-अलग फ़िल्टर्स ऑफर किए जाने की संभावना है जिनका लक्ष्य चैट ऑर्गनाइज़ेशन को बढ़ाना और अनरीड मेसेजेस, निजी बातचीत और ग्रुप चैट्स को अलग कैटेगरी में रखना है। इस तरह चैट टाइप्स को अलग-अलग करके यूजर्स स्पेसिफिक कन्वर्सेशन को तेजी से खोज सकेंगे।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles