सरकारी कर्मचारियों के लिए WhatsApp बैन! इस सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, जानें सबकुछ
WhatsApp दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है. यूजर्स WhatsApp का यूज करके अपने दोस्तों और परिवार के साथ कनेक्टेड रहते हैं. यूजर्स के लिए WhatsApp कई फीचर्स भी देता है लेकिन अब कई WhatsApp यूजर्स को झटका लगा है. WhatsApp को कई लोगों के लिए बैन कर दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp को हांगकांग में कई लोगों के लिए बैन किया गया है. खासकर इसको सरकारी कर्मचारियों के लिए बैन किया गया है. इसके अलावा दूसरे भी कई ऐप्स को बैन किया गया है. WhatsApp के अलावा सरकार ने WeChat और Google Drive को वर्क कंप्यूटर पर इस्तेमाल करने से बैन कर दिया है.
क्या कहा गया है गाइडलाइन में
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, सिक्योरिटी रिस्क को देखते हुए सरकार ने इस पर बैन लगाने का फैसला लिया. रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग सरकार ने एक आईटी सिक्योरिटी गाइडलाइन जारी की है. हालांकि, गाइडलाइन में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी को मैनेजर की परमिशन से प्रतिबंध में छूट मिल सकती है.
रिपोर्ट में हॉन्गकॉन्ग और ब्रिटेन बेस्ड साइबर सुरक्षा फर्म VX Research Limited के डायरेक्टर एन्थनी लाई का जिक्र किया गया है. जिन्होंने कहा है कि सरकार का यह नजरिया सही है. कई कर्मचारियों में साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता कम है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग भी कम है.
हैकिंग को लेकर जताई आशंका
रिपोर्ट में Sun Dong के बयान को भी दिखाया गया है. वे इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री के सेक्रेटरी हैं. उन्होंने कहा बैन जरूरत बन चुका है क्योंकि हैकिंग काफी गंभीर समस्या बनती जा रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी और चीनी सरकार ने भी अपने इंटरनल कंप्यूटर सिस्टम की सिक्योरिटी के लिए कई कदम उठाये हैं.
रिपोर्ट में नाम ना बताने वाले व्यक्ति का बयान भी छापा गया है. उसने कहा कि उनका ऑफिस अक्सर सरकार से अलग बाहर के दूसरे विक्रेताओं के साथ बड़ी फाइल एक्सचेंज करने के लिए क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल करता है. अब देखना होगा कि इस बैन से कर्मचारियों के काम करने के तरीकों और प्रोडक्टिविटी पर क्या असर पड़ता है.