TikTok की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये इंडियन एप्स

TikTok की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये इंडियन एप्स
HIGHLIGHTS

आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारत में बैन किये गए चीनी एप्स के बेस्ट भारतीय अल्टरनेटिव कौन से हैं

इस लिस्ट में हमने बेस्ट TikTok भारतीय अल्टरनेटिव तलाशने पर जोर दिया है

TikTok के भारतीय अल्टरनेटिव के तौर इस लिस्ट में Chingari, Mitron, Roposo, Moj और अन्य कई एप्स शामिल हैं

भारत सरकार ने देश में 59 चीनी एप्स को बैन कर दिया है, आपको बता देते हैं कि इन चीनी एप्स TikTok और UC Browser के साथ साथ अन्य कई जानें मानें नाम शामिल हैं। हालाँकि TikTok को तो गूगल प्ले स्टोर और एप्प स्टोर से भी हटा दिया गया है। आपको बता देते हैं कि अब जब यह चीनी एप्स भारत में बैन हो गए हैं, अब ऐसे में आपको इस्तेमाल करने के लिए कुछ ऐसे एप्स की जरूरत होने वाली है, जो भारत में बैन हुए इन चीनी एप्स की जगह ले सकें। इसी कारण आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारत में बैन किये गए चीनी एप्स के बेस्ट अल्टरनेटिव कौन से हैं। हालाँकि खास जोर हम TikTok के कुछ भारतीय अल्टरनेटिव तलाशने पर देने वाले हैं, आइये आपको भी इनके बारे में बताते हैं। अब ज्यादा देर न करते हुए आइये जानते हैं कि आखिर देश में TikTok बैन के बाद आखिर कौन से एप्स इसकी जगह ले सकते हैं।

Chingari App

Made In India App Chingari पिछले कुछ समय से लोगों के बीच काफी प्रसिद्द हो रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण है कि India-China के बीच विवाद चल रहा है, और देश के लोगों ने चीनी प्रोडक्ट्स और एप्स का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चिंगारी एप्प को कम ही समय में लगभग 2.5 मिलियन डाउनलोड का बड़ा आंकड़ा छूने का सौभाग्य भी मिला है। आपको बता देते है कि TikTok की तरह ही Chingari भी एक शोर्ट विडियो एप्प है, जो यूजर्स को विडियो अपलोड और डाउनलोड करने की अनुमति देता है। हालाँकि आपको बता देते है कि Chingari और TikTok की बीच एक बड़ा अंतर यह है कि Chingari देश का देसी एप्प है, और TikTok एक चीनी एप्प है।

Download: iOS | Android

Mitron App 

Mitron App टिक्कॉक के सबसे लोकप्रिय भारतीय विकल्पों में से एक के रूप में उभरा है। 1 करोड़ का आंकड़ा छूने के लगभग एक हफ्ते बाद यह ऐप 1.7 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया। इसके लिए crore 2 करोड़ सीड फंडिंग भी मिली है, जिसे संस्थापकों ने परिचालन को बढ़ाने के लिए उपयोग करने की योजना बनाई है।

Download: iOS | Android

Roposo App

यह प्लेटफार्म भारत में ही निर्मित है और स्वदेशी होने पर रोपोसो को गर्व है। इस प्लेटफार्म के 50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और एक महीने में 5 बिलियन से अधिक वीडियोस देखे जाते हैं। यह अंग्रेजी सहित अन्य 10 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, अरबी, असमिया, ओडिया, उर्दू । रोपोसो तीन आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र – मयंक भंगडिया, अविनाश सक्सेना और कौशल शुभंक के दिमाग की उपज है। 

सामाजिक श्रेणी में गूगल प्ले स्टोर Google Play Store पर ऐप को आधिकारिक Google Play Store पर 4.4 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर ट्रेंड किया गया है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को संक्षिप्त रूप में वीडियो सामग्री का उपयोग करके खुद को व्यक्त करने और दूसरों से जुड़ने में सक्षम बनाता है। रोपोसो के पावरफुल वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग टूल्स उपयोगकर्ताओं को अपने जीवन के रोचक पलों को दूसरों से साझा करने, अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने और अपनी मूल भाषा में प्रासंगिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करने की अनुमति देते हैं।

Download: Android

ShareChat Moj App

TikTok पर प्रतिबंध ने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को लोकप्रिय शोर्ट वीडियो मनोरंजन एप्स के बढ़िया अल्टरनेटिव खोजने की और धकेल दिया है। इन सबके बीच, शेयरचैट ऐसा करने के लिए एक बेहतर स्थिति में दिखाई दिया और कंपनी ने सिर्फ एंड्रॉइड फोन के लिए शोर्ट विडियो एप्प Moj को लॉन्च कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि TikTok के सबसे बड़े अल्टरनेटिव की तरह Moj उभर सकता है। इस एप्प यानी शेयरचैट के Moj App के माध्यम से आप 15 सेकंड के शोर्ट विडियो अपलोड और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि सभी यूजर्स इस एप्प पर विडियो अपलोड नहीं कर सकते हैं लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि इस एप्प से कोई भी विडियो डाउनलोड कर सकता है।

Download: Android

HiPi App

Zee5 अपने टिकटोक प्रतिद्वंद्वी HiPi को लॉन्च करके इस प्रवृत्ति को भुनाने की योजना बना रहा है। हालांकि ऐप को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo