Meta Threads पर जल्द आ रहा Trending Topics फीचर, अब झटपट मिलेंगी Latest खबरें, देखें कैसे करेगा काम | Tech News
मेटा के Threads ऐप को बहुत जल्द एक Trending Topics फीचर मिलने वाला है।
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर पोस्ट्स खोज सकेंगे।
मेटा ने अभी आधिकारिक तौर पर Threads में Trending Topics फीचर की घोषणा नहीं की है।
मेटा के Threads ऐप को बहुत जल्द एक Trending Topics फीचर मिलने वाला है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर पोस्ट्स खोज सकेंगे। इस फीचर को मेटा के एक कर्मचारी द्वारा गलती से पोस्ट कर दिए गए एक स्क्रीनशॉट में देखा गया था।
गलती से पोस्ट हुआ Threads के अपकमिंग फीचर का स्क्रीनशॉट
मेटा ने अभी आधिकारिक तौर पर Threads में Trending Topics फीचर की घोषणा नहीं की है। हालांकि, 9To5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार मेटा के एक कर्मचारी ने गलती से एक स्क्रीनशॉट (जिसे अब डिलीट कर दिया गया है) पोस्ट कर दिया था जिससे यह पता चला कि यह फीचर कैसे काम करता है।
हालांकि, असली पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है लेकिन Willian Max नाम के एक ऐप डेवलपर ने कर्मचारी के नाम को छुपाकर उनकी प्राइवसी का लिहाज़ करते हुए उस स्क्रीनशॉट को दोबारा पोस्ट किया है।
यहाँ मिलेंगे Trending Topics
इस इंटरफ़ेस पर साफ देखा जा सकता है कि इसमें Threads पर सबसे अधिक चर्चा किए जाने वाले टॉपिक और क्रमश: हर टॉपिक के पोस्ट काउन्ट दिए गए हैं। ये ट्रेंडिंग टॉपिक संभावित तौर पर सर्च टैब के अंदर एक्सेस किए जा सकेंगे, जिसमें हाल ही में सुधार किया गया है जिससे यूजर्स कीवर्ड्स के आधार पर दूसरे यूजर्स के पब्लिक पोस्ट खोज सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Heating Issue के बाद iPhones में आई नई दिक्कत, क्या आप भी कर रहे हैं फेस? देखें कारण | Tech News
यह स्क्रीनशॉट Threads ऐप के इंटरनल वर्जन से आया है, इसलिए अभी यह पता नहीं चला है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने के बाद यह फाइनल इंटरफेस होगा या नहीं। फिर भी मेटा के कर्मचारी पहले ही Trending Topics फीचर को इस्तेमाल कर रहे हैं, यह देखते हुए संभावना है कि यह फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।