Instagram भी बना Snapchat? इंस्टाग्राम का नया फीचर देख उड़ जाएंगे होश!

Instagram भी बना Snapchat? इंस्टाग्राम का नया फीचर देख उड़ जाएंगे होश!

Instagram ने 13 मई को एक नए और जबरदस्त फीचर को अनाउंस किया था. यह फीचर इंस्टेंट्स के नाम से जाना जाएगा. यह एक सोशल मीडिया ऐप बी रियल की तरह एक स्पॉन्टेनियस रियल टाइम फोटो शेयरिंग फीचर है जो दुनिया भर में रिलीज हो चुका है. यह फीचर इंस्टाग्राम की ऐप पर उपलब्ध है लेकिन मेटा इसके लिए एक अलग ऐप की भी टेस्टिंग करने में लगा है. कंपनी के हिसाब से यह फीचर बिना फोटो को एडिट किए ही शेयर करने के ऑप्शन के साथ आएगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस फीचर के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम ने यह कहा कि इस फीचर की मदद से लोग सोशल मीडिया की चकाचौंध से बचेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल करके जो फोटो यूजर्स अपने दस्तों के साथ शेयर करेंगे वे उस पर रिएक्ट और रिप्लाई करने के अलावा अपनी खुद की इंस्टेंट्स भी भेज सकते हैं.

क्या है यह नया फीचर?

Instagram

Instagram के इस इंस्टेंट्स फीचर में दोस्तों के बीच फोटो शेयर करने की आज़ादी मिलती है लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है – जो भी फोटो इस फीचर के माध्यम से शेयर होती है वह फोटो एक बार देखने के बाद अपने आप गायब हो जाती है. लेकिन इसके साथ ही मेटा ने यह भी कहा है कि Archive की गई इंस्टेंट्स एक साल तक सेव रह सकती हैं और इसकी मदद से रीकैप स्टोरीज़ भी बन जाती हैं.

अगर आपको अपनी भेजी हुई इंस्टेंट को वापस लेना हो तो इसमें एक Undo का फीचर भी मिलता है जो इंस्टाग्राम के अनसेंड फीचर की ही तरह आपके द्वारा भेजी गई इंस्टेंट को हटा देता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि एक इंस्टेट Undo तब तक ही हो सकती है जब तक सामने वाले ने उसे खोला न हो.

इंस्टेंट्स की ऐप के लिए टेस्टिंग

मेटा ने इंस्टेंट्स ऐप के लिए एक स्टैंडअलोन ऐप को टेस्ट करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब यह है कि आपको इंस्टेंट्स भेजने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा नहीं लेना पड़ेगा बल्कि आप उन्हें Snapchat की तरह एक अलग ही ऐप से भेज पाएंगे. इस ऐप में लोग अपने Instagram अकाउंट से लॉग-इन कर पाएंगे और यहां भेजे गए इंस्टेंट्स इंस्टाग्राम पर भी सिंक हो जाएंगे.

इंस्टेंट्स फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

  • Instagram ऐप को खोलें।
  • अपने Instagram DMs के इनबॉक्स में जाएं।
  • बॉटम राइट पर दिख रहे आइकन को क्लिक करें।
  • कैमरा का इस्तेमाल करके एक फोटो खींचें।
  • आप यह फोटो किसके साथ शेयर करना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
  • दिए गए “शेयर” बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आया Incognito Chat फीचर, बिना डर के कर पाएंगे प्राइवेट चैट, पूरी तरह से सेफ रहेगी पर्सनल बातचीत

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile