भूल गए हैं Gmail Password? इस ट्रिक से चुटकियों में हो जाएगा रिकवर, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Highlights

अगर आप अपना Gmail पासवर्ड या यूजरनेम भूल जाएं तो ऐसी स्थिति में आपको अपना ईमेल अकाउंट रिकवर करना होगा।

कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स दोनों अपने जीमेल अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं।

अगर हर तरीके से कोशिश करने के बाद भी आप जीमेल अकाउंट रिकवर नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके पास हमेशा एक नया अकाउंट बनाने का ऑप्शन होता है।

Gmail Account लगभग हर किसी के पास होता है, जो अपके मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि को सेटअप करते समय जरूरी होता है। आप अपने जीमेल अकाउंट को एक से अधिक डिवाइसेज़ में भी लॉग-इन कर सकते हैं और इसके लिए आपको केवल ईमेल आईडी और पासवर्ड याद रखना जरूरी है। जैसे ही आप अपने जीमेल अकाउंट पर लॉग-इन करते हैं, तो आप आसानी से गूगल फ़ोटोज़, गूगल प्ले, गूगल कैलेंडर और कई दूसरे ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। 

लेकिन क्या होगा अगर आप अपना पासवर्ड या यूजरनेम भूल जाएं या फिर जीमेल अकाउंट पर लॉग-इन करने के लिए आपको वेरिफिकेशन कोड न मिल पाए? ऐसी स्थिति में आपको अपना ईमेल अकाउंट रिकवर करना होगा। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स दोनों अपने जीमेल अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं। 

Gmail Password भूल जाने पर क्या करें?

1. अपने डिवाइस पर जीमेल ऐप खोलें। आप अपने ब्रॉउजर पर जाकर gmail.com भी टाइप कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे https://accounts.google.com/signin/v2/recoveryidentifier?flowName=GlifWebSignIn&flowEntry=AccountRecovery इस लिंक पर क्लिक  करके डायरेक्ट अकाउंट रिकवरी पेज पर जा सकते हैं। 

2. अब अपना ईमेल या फोन नंबर डालें। 

3. अगर आपको अपना पासवर्ड याद न हो, तो आप forgot password ऑप्शन पर  क्लिक कर सकते हैं। 

4. इसके बाद पेज पर बताए गए सभी निर्देशों को फॉलो करें। 

5. आखिर में रीसेट पासवर्ड का ऑप्शन मिलने पर अपने पासवर्ड को रीसेट कर लें। एक ऐसा स्ट्रॉंग पासवर्ड चुनें जो आपने पहले इस अकाउंट के लिए इस्तेमाल न किया हो। 

Email Address भूल जाने पर क्या करें?

1. अपने डिवाइस पर जीमेल ऐप खोलें। आप अपने ब्रॉउजर पर जाकर gmail.com भी टाइप कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे https://accounts.google.com/signin/v2/recoveryidentifier?flowName=GlifWebSignIn&flowEntry=AccountRecovery इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अकाउंट रिकवरी पेज पर जा सकते हैं।

2. यहाँ Forgot email पर क्लिक करें और आगे बताए गए निर्देशों को फॉलो करें।

3. इसके लिए आपको एक फोन नंबर या अकाउंट के लिए रिकवरी ईमेल अड्रेस और अपने अकाउंट पर पूरा नाम पता होना चाहिए। 

4. यहाँ आपको यूजरनेम्स की एक पूरी लिस्ट मिल जाएगी जो आपके अकाउंट से मेल खाती हो। 

हालांकि, अगर आपने हर तरीके से कोशिश कर ली है और फिर भी अपना जीमेल अकाउंट रिकवर नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके पास हमेशा एक नया अकाउंट बनाने का ऑप्शन होता है। हालांकि, इससे आपको अपने पुराने जीमेल अकाउंट की सभी डिटेल्स, डेटा और मेल वापस नहीं मिल पाएंगे। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles