बिना ऐप खोले कर लो पूरा मैसेज चेक, iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp लाया ये धांसू फीचर
iPhone इस्तेमाल करने वालों के लिए WhatsApp एक ऐसा फीचर लाया है जिससे अब आपकी चैटिंग और भी अच्छी तरह से होगी और आप और आसानी से किसी से भी जुड़ पाएंगे। जी हां, आपको बता दें कि लेटेस्ट iOS वर्जन 25.25.74 में अब आप नोटिफिकेशन अलर्ट को खोलकर रख सकते हैं। वैसे तो यह फीचर सबसे पहले एंड्रॉइड में मिलना शुरू हुआ था लेकिन अब यह फीचर iPhone में भी आ गया है। इससे आपका WhatsApp और भी प्रैक्टिकल तरीके से काम करेगा और आपके पर्सनल और प्रोफेशनल काम को आसानी से करने में मदद करेगा।
कैसे काम करेगा यह फीचर
इस नए फीचर से आप किसी एक व्यक्ति या ग्रुप के मैसेज पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, जिसे आप 2 से लेकर 8 घंटे तक या एक दिन के पूर्व-निर्धारित समय तक सेट कर सकते हैं। बता दें कि यह फीचर और भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें आपको काफी फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और कस्टम डेट का भी ऑप्शन दिया गया है। इस फीचर में समय-सीमा निर्धारित करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप की आवश्यकता नहीं है। साथ ही इससे आप अपने कई व्यक्तिगत मामलों को याद रख सकते हैं। अगर आप एक बार रिमाइंडर सेट कर लेते हैं तो एक छोटी सी घंटी बनकर आएगी जो समय-समय पर WhatsApp के पूरे टेक्स्ट मैसेज के नोटिफिकेशन को दिखाएगी, साथ ही मीडिया प्रीव्यू और चैट नेम भी दिखाई देगा। इससे आपको अब मैसेज देखने के लिए स्क्रोल नहीं करना होगा, आपके फोन पर पहले से ही सारी जानकारी उपलब्ध होगी।
नए फीचर के फायदे
इस फीचर से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब आपके WhatsApp पर प्राइवेसी बरकरार रहेगी, साथ ही WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा को भी कोई जानकारी नहीं पहुंचाई जाएगी और एक बार अगर आप चैट को पढ़ लेंगे तो आपके चैट बॉक्स को खाली करने के लिए यह पूरी तरह से साफ भी हो जाएगा। इससे आपकी प्राइवेसी का भी उल्लंघन नहीं होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संवेदनशील जानकारी डिवाइस पर ही रहे। बता दें कि इससे पहले ऐप को बंद करके मैसेज चेक करना पड़ता था लेकिन अब आप बिना अपने ऐप को खोले किए भी मैसेज देख पाएंगे। साथ ही कोई भी डिटेल आपसे नहीं छूटेगी।
कौन कर सकता है इस्तेमाल
WaBetaInfo के मुताबिक यह फीचर अभी केवल कुछ ही लोगों के पास है, लेकिन उम्मीद यह लगाई जा रही है कि आगे चलकर और लोग भी इसका अनुभव ले सकेंगे। WhatsApp यूजर्स के लिए रिमाइंडर फीचर काफी फायदेमंद है, साथ ही इससे आपकी लाइफ और भी आसान हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस फीचर से आप अपनी सिक्योरिटी को भी बरकरार रख पाएंगे।