Jio True 5G चालू करने का जान लीजिए तरीका, एंड्रॉयड-आईफोन दोनों के लिए है तरीका, मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

HIGHLIGHTS

Jio 5G चालू करना बेहद आसान

Android और iPhone में अलग सेटिंग

5G से मिलेगी तेज इंटरनेट स्पीड

Jio True 5G चालू करने का जान लीजिए तरीका, एंड्रॉयड-आईफोन दोनों के लिए है तरीका, मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

भारत में 5G नेटवर्क तेजी से फैल चुका है और अब Reliance Jio लगभग हर बड़े शहर में अपनी 5G सेवा दे रहा है. अगर आपके पास 5G फोन है लेकिन अभी भी 4G स्पीड मिल रही है, तो कुछ आसान सेटिंग बदलकर आप तुरंत 5G का फायदा उठा सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio True 5G बदल देगा इंटरनेट एक्सपीरियंस

Jio True 5G सिर्फ एक अपग्रेड नहीं है, बल्कि तेज इंटरनेट का पूरा अनुभव देता है. इसमें आपको तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड, बिना रुकावट स्ट्रीमिंग और कम लेटेंसी गेमिंग मिलती है. भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे मेट्रो या स्टेडियम में भी नेटवर्क स्थिर रहता है, जिससे वीडियो कॉल और ऑनलाइन काम आसान हो जाता है.

5G इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए, जैसे 5G सपोर्ट वाला फोन, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट, एक्टिव Jio SIM, 5G वाला प्लान और आपके इलाके में 5G कवरेज.

Android फोन में Jio 5G ऐसे करें चालू

Android यूजर्स के लिए यह प्रोसेस आसान है. सबसे पहले फोन की Settings में जाएं और Mobile Network या SIM & Network सेक्शन खोलें. इसके बाद Jio SIM चुनें और Preferred Network Type में जाकर “5G Preferred” या इसी तरह का ऑप्शन चुनें.

सेटिंग बदलने के बाद फोन को एक बार रीस्टार्ट करें. अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो सिग्नल के पास 5G लिखा दिखेगा.

iPhone में Jio 5G कैसे ऑन करें

iPhone यूजर्स Settings में जाकर Mobile Data ऑप्शन खोलें. इसके बाद Mobile Data Options में जाएं और Voice & Data पर टैप करें. यहां “5G Auto” या “5G On” चुनें. साथ ही ध्यान रखें कि आपका iPhone लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट होना चाहिए.

Jio 5G का फायदा

5G का सबसे बड़ा फायदा इसकी स्पीड है. आप 4K वीडियो बिना बफरिंग देख सकते हैं और बड़े फाइल जल्दी डाउनलोड कर सकते हैं. गेमिंग में कम लेटेंसी के कारण अनुभव बेहतर होता है. कई Jio प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, जिससे डेटा की चिंता कम हो जाती है.

अगर 5G काम न करे तो क्या करें?

अगर आपके फोन में 5G नहीं चल रहा है, तो पहले फोन को रीस्टार्ट करें और सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें. SIM को निकालकर दोबारा लगाएं और सुनिश्चित करें कि आप 5G कवरेज वाले इलाके में हैं. साथ ही आपका प्लान 5G सपोर्ट करता हो. आप MyJio ऐप में जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपका डिवाइस और लोकेशन 5G के लिए तैयार है या नहीं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile