कैरियर को देना है बूस्ट..Airtel के साथ फ्री मिल रहा है LinkedIn का Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
Airtel यूजर्स अब 3 महीने का LinkedIn Premium मुफ्त में क्लेम कर सकते हैं.
यह ऑफर Airtel Thanks ऐप के Airtel Insider या Rewards & OTT सेक्शन में उपलब्ध है.
ऑफर खत्म होने से पहले Auto Renewal बंद करना जरूरी है, वरना पेड प्लान शुरू हो सकता है.
Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है. अब Airtel यूजर्स Airtel Thanks ऐप के जरिए 3 महीने का LinkedIn Premium (Career) बिल्कुल मुफ्त क्लेम कर सकते हैं. इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 3,000 रुपये है और इसके साथ InMail Credits, LinkedIn Learning, Interview Preparation Tools और Profile Insights जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.
Surveyअगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं या अपने करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके काफी काम आ सकता है.

ऐसे करें मुफ्त LinkedIn Premium क्लेम
इस ऑफर का फायदा Airtel Thanks ऐप के Airtel Insider या Rewards & OTT सेक्शन से लिया जा सकता है. इसके लिए आपके पास योग्य Airtel प्रीपेड प्लान या एक्टिव पोस्टपेड कनेक्शन होना चाहिए.
सबसे पहले Airtel Thanks ऐप खोलें और अपने Airtel मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. इसके बाद Rewards & OTT, Claim OTTs and More या Airtel Insider सेक्शन में जाएं. यहां LinkedIn Premium का बैनर दिखाई देगा. उस पर टैप करके Claim Now चुनें.
इसके बाद आपको LinkedIn पर भेज दिया जाएगा, जहां अपने मौजूदा अकाउंट से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं. स्क्रीन पर दिए गए निर्देश पूरे करने के बाद 3 महीने का LinkedIn Premium (Career) सब्सक्रिप्शन आपके अकाउंट में एक्टिव हो जाएगा.
कौन कर सकता है यह ऑफर क्लेम?
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपका LinkedIn अकाउंट भारत में रजिस्टर्ड होना चाहिए और उसे बने कम से कम 135 दिन पूरे हो चुके हों. इसके अलावा आपके अकाउंट पर पहले से कोई LinkedIn Premium प्लान या फ्री ट्रायल एक्टिव नहीं होना चाहिए. यह ऑफर मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने पहले कभी LinkedIn Premium का इस्तेमाल नहीं किया है.
इन बातों का रखें ध्यान
सब्सक्रिप्शन एक्टिव करते समय LinkedIn आपसे पेमेंट मेथड जोड़ने या Auto Renewal ऑन करने के लिए कह सकता है. कुछ मामलों में 2 रुपये जैसी छोटी वेरिफिकेशन राशि भी अस्थायी रूप से ली जा सकती है. यह सिर्फ पेमेंट मेथड की पुष्टि के लिए होती है.
अगर आप केवल मुफ्त 3 महीने का सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसकी अवधि खत्म होने से पहले Auto Renewal बंद करना न भूलें. ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट अपने आप पेड प्लान में बदल सकता है.
अगर फिलहाल Airtel Thanks ऐप में यह ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रही है, इसलिए सभी योग्य यूजर्स को यह ऑफर एक साथ नहीं मिल सकता.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
