बाजार में बिक रहे हैं नकली स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जान लें पहचानने का तरीका, सारे के सारे प्वाइंट जरूरी
IMEI से करें फोन की पहचान
सॉफ्टवेयर और डिजाइन देखें
ध्यान से सिर्फ भरोसेमंद जगह से खरीदें
आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है. इसी वजह से बाजार में असली के साथ-साथ नकली फोन भी तेजी से बिक रहे हैं. ये फेक फोन इतने मिलते-जुलते होते हैं कि बॉक्स से लेकर डिजाइन तक सब कुछ असली जैसा लगता है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं.
Surveyलेकिन अच्छी बात यह है कि आपको इसे पहचानने के लिए किसी खास टूल या टेक्निकल ज्ञान की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप खुद ही पता लगा सकते हैं कि फोन असली है या नकली.
IMEI नंबर से करें पहली जांच
हर स्मार्टफोन का एक यूनिक IMEI नंबर होता है, जिसे International Mobile Equipment Identity कहा जाता है. फोन के डायलर में *#06# डालने पर यह नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है. यही नंबर फोन के बॉक्स और डिवाइस पर लगे स्टिकर पर भी होता है. आपको बस यह देखना है कि तीनों जगह नंबर एक जैसे हैं या नहीं. अगर इनमें फर्क है, तो यह साफ संकेत है कि फोन नकली हो सकता है. आप चाहें तो IMEI को ऑनलाइन वेबसाइट या कंपनी के सपोर्ट पेज पर भी चेक कर सकते हैं.

सॉफ्टवेयर देखकर पहचानें असली या नकली
कई नकली फोन दिखने में असली जैसे होते हैं, लेकिन उनका सॉफ्टवेयर उन्हें पकड़वा देता है.
- फोन की सेटिंग्स खोलकर देखें कि कहीं कुछ अजीब तो नहीं है.
- क्या आइकन अलग दिख रहे हैं
- क्या मेन्यू सही नहीं लग रहा
- क्या बार-बार अनचाहे विज्ञापन आ रहे हैं
असली फोन आमतौर पर स्मूद और क्लीन चलता है, जबकि नकली फोन में गड़बड़ी साफ नजर आती है.
फोन की बॉडी और डिजाइन पर ध्यान दें
नकली या रीफर्बिश्ड फोन फोटो में सही लग सकता है, लेकिन हाथ में लेने पर फर्क दिखता है.
- बटन ढीले या सस्ते लग सकते हैं
- किनारों पर फिनिशिंग खराब हो सकती है
- लोगो में हल्का बदलाव दिख सकता है
- कैमरा सीधा नहीं हो सकता
बड़ी कंपनियां डिटेलिंग पर ध्यान देती हैं, जबकि नकली फोन में यह कमी साफ दिखती है.

हार्डवेयर ऐप से करें पूरी जांच
- आप किसी भरोसेमंद ऐप के जरिए फोन की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं.
- यह ऐप प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज, कैमरा और बैटरी जैसी जानकारी दिखाता है.
- इन जानकारियों को कंपनी की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन से मिलाएं. अगर कुछ भी अलग लगे, तो फोन नकली हो सकता है.
हमेशा भरोसेमंद जगह से खरीदें फोन
थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. सबसे आसान तरीका यही है कि फोन हमेशा आधिकारिक स्टोर, अधिकृत डीलर या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदें. अगर कोई डील बहुत सस्ती लग रही है, तो सावधान हो जाएं. अक्सर ऐसे ऑफर ही सबसे बड़े स्कैम साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile