WhatsApp Call Record करना चाहते हैं? आइये जानते है कि एंड्राइड और iPhone पर कैसे करें , देखें डिटेल्स
व्हट्सप्प पर जहां हम चैटिंग, ग्रुप कालिंग और वीडियो कालिंग करते हैं वहीँ आप इस पर अगर कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो वह भी आप बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं
जी हाँ,व्हाट्सप्प पर वॉइस कॉलिंग को रिकॉर्ड करने के लिए आप क्या कर सकते हैं या कैसे अपनी कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं
ये कॉल रिकॉर्डिंग आप एंड्राइड डिवाइस पर कर सकते हैं और साथ ही में आप iPhone में भी कर सकते हैं।
व्हट्सप्प पर जहां हम चैटिंग, ग्रुप कालिंग और वीडियो कालिंग करते हैं वहीँ आप इस पर अगर कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो वह भी आप बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। जी हाँ,व्हाट्सप्प पर वॉइस कॉलिंग को रिकॉर्ड करने के लिए आप क्या कर सकते हैं या कैसे अपनी कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ये कॉल रिकॉर्डिंग आप एंड्राइड डिवाइस पर कर सकते हैं और साथ ही में आप iPhone में भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: WhatsApp ने 30 लाख से अधिक खातों को किया बैन, बताई ये बड़ी वजह
इसके साथ ही आपको बता दें कि iOS प्लेटफॉर्म पर चलने वाले डिवाइस चाहे वो Mac हो या iPhone हो उसमें इन डिवाइस व्हाट्सप्प कॉल रिकॉर्ड करना काफी मुश्किल है| इसके लिए आपके पास एक दूसरा डिवाइस होना जरूरी है। इसके साथ ही सभी एंड्रॉइड डिवाइस में वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड नहीं की जा सकती है| जिस एंड्रॉइड स्मार्टफोन में VoIP यानी वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल की सुविधा दी गई है, आप उसी डिवाइस में कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आपके android डिवाइस में इस प्रोसेस के बाद भी कॉल रिकॉर्डिंग शुरू नहीं होती है तो आप ये समझ सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन व्हाट्सप्प कॉल्स के लिए कम्पैटिबल नहीं है। यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Samsung का 5G फोन, पानी में चलाने पर भी नहीं होगा खराब
iPhone में WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग (iPhone WhatsApp Call Record)
- सबसे पहले अपने iPhone को Mac के डाटा केबल के जरिए कनेक्ट करें
- इसके बाद आपको Trust this computer पर टैप करना होगा
- पहली बार इसे कनेक्ट करने पर ऊपर आया ऑप्शन आपको दिखाई देगा
- आप क्विक टाइम को ओपन करें
- फाइल ऑप्शन में जाकर न्यू ऑडियो रिकॉर्डिंग पर जाएँ
- क्विक टाइम में नीचे जाकर iPhone पर टैप करें
- क्विक टाइम में record button को प्रेस करें
- अपने iPhone में व्हाट्सप्प कॉल करें,
- अब आप जिस भी कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, उसे रिकॉर्ड करें
- कॉल के खत्म होने पर कनेक्शन को डिसकनेक्ट करें
- रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद उसे Save करें
Android डिवाइस में WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग (WhatsApp Android Call Record)
- अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन मेंCube Call Recorder इंस्टाल करें
- ऐप को ओपन करें
- WhatsApp पर कर उसे ओपन करें
- आप यूज़र्स को WhatsApp कॉल करें जिससे आप वॉइस कालिंग करना चाहते हैं
- अब आप देखेंगे कि क्यूब कॉल रिकॉर्डर में कॉल्स एक्टिव हो जायेगा
- ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग शुरू नहीं होती है, तो आपको क्यूब रिकॉर्डर में "फोर्स VoIP एज वॉयस कॉल" को सिलेक्ट करें
- इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाना होगा
- इसके बाद आपके डिवाइस में ये काम करने लगेगा