इस समय आधार कार्ड देश के सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। हालांकि, जैसे जैसे सब कुछ डिजिटल हो रहा है, उसके साथ कुछ खतरे भी बढ़ रहे हैं, कई मामलों में ऐसा देखने को मिला है कि आधार कार्ड के माध्यम से लोगों की आइडेंटिटी के चोरी होने के अलावा उनके Biometrics Data का भी गलत इस्तेमाल हुआ है। ऐसे में ग्राहकों को राहत देने के लिए UIDAI की ओर से एक टूल का निर्माण किया गया है, जो आपको बताता है कि आखिर आपका आधार कार्ड और Biometrics को किस जगह और किसके द्वारा गलत तरीके से आपकी जानकारी के बिना इस्तेमाल किया गया है।
इस टूल की मदद से आपका आधार कार्ड Authentication Activity से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं। अगर आपको किसी भी तरह से कोई गतविधि ऐसी लगती है जो आपकी जानकारी में नहीं है तो आप उसे जल्दी से पकड़ सकते हैं और फिर इसपर एक्शन भी होने वाला है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
ऐसा करना बेहद ही आसान है, और सभी कुछ UIDAI Portal के माध्यम से किया जा सकता है। आइए कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करके आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब यहाँ आपको एक पूरी रिपोर्ट मिल जाने वाली है, जिसमें पिछले 6 महीने में आपका आधार कार्ड कहाँ कहाँ इस्तेमाल हुआ है और आपके Biometric को किस किस काम के लिए इस्तेमाल में लिया गया है, सम्पूर्ण जानकारी मिल जाने वाली है।
अब अगर आपको कुछ ऐसा मिलता है जो आपकी जानकारी से बाहर है तो आप UIDAI की हेल्पलाइन सेवा 1945 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप लिखित में इसकी शिकायत भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको UIDAI Portal पर जाना होगा। इतना ही नहीं, अगर आपने अभी तक नहीं किया है तो आप इसी समय अपने Biometrics को लॉक भी कर सकते हैं, इसके बाद कोई भी आपके आधार कार्ड को आपकी अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकने वाला है।
यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग